×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की धुरंधर 2 की तारीफ? लोगों के ताने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बता दिया सबसे बड़ा सीक्रेट

रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स इस वक्त धुरंधर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं. लेकिन धुरंधर की वजह से रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण की काफी किरकिरी हो रही है. दरअसल दीपिका ने धुरंधर 2 की तारीफ़ में एक शब्द भी नहीं कहा है.

दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की धुरंधर 2 की तारीफ? लोगों के ताने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बता दिया सबसे बड़ा सीक्रेट
Advertisement

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फ़िल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म की आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री  के लोग भी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. ये फिल्म ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है.

धुरंधर 2 पर दीपिका की चुप्पी पर उठे सवाल 

रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स इस वक्त धुरंधर 2 की सफलता का जश्न  मना रहे हैं. लेकिन धुरंधर की वजह से रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण की काफी किरकिरी हो रही है. दरअसल दीपिका ने धुरंधर 2 की तारीफ़ में एक शब्द भी नहीं कहा है और ये लोगों को रास आया है. इस वजह से लोग उन्हें सोशल मी टारगेट कर रहे हैं,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन पर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि वो अपने पति की  सफलता का जश्न मनाने के बजाय लाइमलाइट चुराने की कोशिश कर रही हैं. कुछ ने तो इसे दोनों के बीच अनबन की बात तक कह दी थी. हालांकि अब ट्रोलिंग से परेशान होकर एक्ट्रेस ने इस मामले पर जवाब दे दिया है. एक्ट्रेस ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल करने वालों को मुँह तोड़ जवाब दे दिया है. 

वायरल पोस्ट में क्या लिखा था?

दरअसल, एक सोशल मीडिया अकाउंट ने फिल्म  पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक रील शेयर की थी.इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा था, "दीपिका पादुकोण ने 500 करोड़ के बजट को "साइलेंट ट्रीटमेंट" दे दिया.जब धुरंधर 2 ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़े, दीपिका प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में गईं.कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी.क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही हैं?" 

Advertisement

दीपिका ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

वहीं दीपिका पादुकोण ने उस रील के कमेंट सेक्शन में ट्रोलर्स को जवाब दिया.सभी अफवाहों और अंदाजों पर रोक लगाते हुए एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा, 
''दूसरा वाला मेरे दोस्त... P.S.: मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले ही देख लिया था. अब मजाक किसका है?'' 

भारत में धुरंधर 2 ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

Advertisement

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है. धुरंधर 2 ने भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये कारनामा करने वाली धुरंधर 2 पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी खूब तारीफ़ हो रही है. यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, जिसने इसके ग्रास कलेक्शन को काफी मजबूती दी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें