धुरंधर 2 को बर्बाद करने की रची जा रही थी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा और फिर हो गया तगड़ा एक्शन, इंडस्ट्री में मची खलबली
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 को अवैध रूप से शेयर किए जाने पर फिल्म प्रोडक्शन टीम ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.
Follow Us:
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. फिल्म को अवैध रूप से टेलीग्राम पर शेयर करने और पैसे लेकर बेचने का आरोप है.
50-50 रुपए में टेलीग्राम पर बेची जा रही थी फिल्म
इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है. साइबर पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की कॉपी डिमांड पर भेजी जाती थी. ग्रुप एडमिन इच्छुक लोगों से 50 रुपए तक वसूलकर फिल्म की लिंक या फाइल भेज रहे थे. यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था.
जांच में जुटी महाराष्ट्र साइबर सेल
महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब इन टेलीग्राम ग्रुप्स को चलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा.
पाइरेसी के कारण फिल्म की कमाई पर पड़ता है बुरा असर
बता दें कि फिल्म पाइरेसी न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, और कलाकारों को भी काफी नुकसान होता है. पाइरेसी के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सीधा असर पड़ता है और मेहनत से बनी फिल्म का असली मूल्य नहीं मिल पाता. 'धुरंधर द रिवेंज' एक बड़ी बजट वाली फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे.
किसने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म को अवैध रूप से शेयर किए जाने पर फिल्म प्रोडक्शन टीम ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है. पुलिस की टीम टेलीग्राम ग्रुप एडमिन्स और फिल्म लीक करने वाले अन्य लोगों की डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगा रही है.
भारत में धुरंधर 2 ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया?
बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है. धुरंधर 2 ने भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये कारनामा करने वाली धुरंधर 2 पहली हिंदी फिल्म बन गई है.
धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
यह भी पढ़ें
'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी खूब तारीफ़ हो रही है. यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, जिसने इसके ग्रास कलेक्शन को काफी मजबूती दी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें