‘धुरंधर 2’ से ज्यादा देर थिएटर में बैठाकर रखेगी ‘रामायण’? रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया फिल्म में क्या होगा ख़ास
Ramayana Part 1 लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म के रन टाइम को लेकर खुलासा किया है, ये फिल्म काफी लंबी होने वाली है, जो धुंरधर की तरह ही घंटों थिएटर में बैठाकर रखेगी.
Follow Us:
धुरंधर इस वक्त बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है, 19 मार्च को रिलीज़ हुई ये फिल्म अभी भी रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस कर रही है, ये एक ऐसी फिल्म है, जिसने दर्शकों को थियेटर्स में 4 घंटे तक बैठने पर मजबूर कर दिया था. अब बॉलीवुड मे एक और फिल्म आ रही है, जो धुरंधर से ज्यादा देर थिएटर में बैठाकर रखने का दम रखती है.
रणबीर ने रामायण के रनटाइम पर किया खुलासा
रामायण पार्ट 1 का टीजर जबसे सामने आया है, तभी से सोशल मीडिया पर इस साल की खूब चर्चा हो रही है. हर कोई फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट जानने के लिए excited है. वहीं अब रणबीर कपूर ने रामायण के रनटाइम के बारे में खुलासा किया है.
‘ये 'Lord of the Rings' से कम नहीं है’
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, “ये 'Lord of the Rings' से कम नहीं है. यह हमारे देश से आने वाला हमारा सबसे बड़ा महाकाव्य है, और यह तो बस एक टीजर था. हमारे पास छह घंटे के शानदार विज़ुअल्स, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भावनाएं हैं. यह आपको एक बेहतर बेटा, बेहतर पति और बेहतर भाई बनना सिखाती है. ये बुराई पर अच्छाई की जीत है. इस फिल्म में कहानी कहने के इतने अलग-अलग पहलू हैं कि मैं लोगों के इसे देखने के लिए सचमुच बहुत उत्साहित हूं.”
‘रामायण का रनटाइम 6 घंटे से ज्यादा है’
एक्टर ने आगे बताया, "हमने पार्ट टू की फिल्मिंग आधी पूरी कर ली है, कम से कम मेरे हिस्से तो हो गए हैं. यह उससे भी ज्यादा रोमांचक है जो आप लोगों ने अब तक देखा है. रामायण के दोनों पार्ट को मिलाकर रनटाइम 6 घंटे से ज्यादा है."
इसका मतलब रामायण भी धुरंधर की तरह दर्शकों को घंटों तक थियेटर में बैठाकर रखने वाली है.
4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!
कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है.
फिल्म की ख़ास बातें
रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है.
दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक
बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है.
रामायण की धांसू स्टार कास्ट!
फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है.
जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें