×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘इतने मूर्ख कैसे...’,धुरंधर 2 पर मौन बैठे सलमान-शाहरुख को इस बड़े डायरेक्टर ने ऐसा लताड़ा, जिंदगी भर याद रखेंगे!

धुरंधर 2 की धमाकेदार सफलता के बीच जाने माने फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. राम गोपाल वर्मा यानि RGV ख़ुद खुलकर धुरंधर की तारीफ़ कर चुके हैं. वहीं उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा है कि शायद इस फिल्म की सफलता ने बाकी लोगों को अंतरिक्ष में भेज दिया है, इसलिए उनकी तालियों की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है.

‘इतने मूर्ख कैसे...’,धुरंधर 2 पर मौन बैठे सलमान-शाहरुख को इस बड़े डायरेक्टर ने ऐसा लताड़ा, जिंदगी भर याद रखेंगे!
Advertisement

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. ये फिल्म अब तक कई फिल्मों के लाइम टाइम बिज़नेस को पीछे छोड़ चुकी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1400 करोड़ का ग्रास कलेक्शन कर लिया है. 

धुरंधर 2 की सफलता पर क्यों चुप कई बॉलीवुड हस्ती

धुरंधर 2 की इस बड़ी सफलता पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की बड़ी बड़ी हस्तियां इस पर रिएक्ट कर चुकी हैं और फिल्म की तारीफ़ कर चुकीं है. फिर चाहे अक्षय कुमार हो या प्रियंका चोपड़ा, साउथ से महेश बाबू और या अल्लू अर्जुन. तमाम बड़े सितारें इस फिल्म की तारीफ़ से करने से ख़ुद को रोक नहीं पाए. हालांकि इंडस्ट्री में कई लोग अभी भी चुप हैं, जो धुरंधर 2 पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. 

राम गोपाल वर्मा ने इंडस्ट्री की चुप्पी पर उठाए सवाल 

Advertisement

धुरंधर 2 की धमाकेदार सफलता के बीच जाने माने फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. राम गोपाल वर्मा यानि RGV ख़ुद खुलकर धुरंधर की तारीफ़ कर चुके हैं. वहीं उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा है कि शायद इस फिल्म की सफलता ने बाकी लोगों को अंतरिक्ष में भेज दिया है, इसलिए उनकी तालियों की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है. 

‘इंडस्ट्री के लोगों को इतनी दूर अंतरिक्ष में फेंक दिया है’

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा, “अब जबकि आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री के ठीक नीचे परमाणु बम फोड़ दिया है, तो बाकी फिल्म उद्योग की खामोशी चौंकाने वाली है. मुझे नहीं पता कि ऐसा इसलिए है क्योंकि Dhurandhar2 के विनाशकारी विस्फोट ने फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सभी लोगों को इतनी दूर अंतरिक्ष में फेंक दिया है कि उनकी तालियाँ इतनी लंबी दूरी के कारण यहाँ तक नहीं पहुँच पा रही हैं, या फिर वे इनकार में दुबके हुए एक-दूसरे से फुसफुसा रहे हैं, यह सिर्फ प्रोपेगेंडा है…”

Advertisement

‘वो अपनी वही पुरानी घिसी-पिटी फिल्में बनाना शुरू कर सकें’

फिल्ममेकर ने आगे कहा, “ये जल्द ही खत्म हो जाएगा, ताकि वो वापस आकर अपनी वही पुरानी घिसी-पिटी फिल्में बनाना शुरू कर सकें.या फिर वो फिल्म की असाधारण प्रतिभा से स्तब्ध हैं, ये महसूस करते हुए कि वे जो कुछ भी बना रहे हैं या बनाने की योजना बना रहे हैं, वह अब इसके सामने फीका पड़ जाएगा?”

‘भला कोई इतना मूर्ख कैसे हो सकता है’

RGV ने आगे लिखा, “लेकिन क्या धुरंधर2 जैसी डायनासोर जैसी फिल्म को नज़रअंदाज़ करना बेहद नासमझी नहीं है, जो आपके सामने खड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त दहाड़ के साथ आपके पैरों तले ज़मीन हिला रही है? भला कोई इतना मूर्ख कैसे हो सकता है कि उससे मुंह फेर ले?”

Advertisement

RGV ने अपने साथियों को क्या सलाह दी?

राम गोपाल वर्मा नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सभी साथियों को मेरी दिली सलाह है कि कृपया धुरंधर2 को गंभीरता से लें और इसे फिल्म निर्माण के एक नए कोर्स की तरह पढ़ें और खुद को शिक्षित करें, वरना 19 मार्च 2026 से पहले के सिनेमा के कब्रिस्तान में हमेशा के लिए दफ़न होने का जोखिम उठाना पड़ेगा."

RGV ने क्या खान तिकड़ी पर कसा तंज?

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रामगोपाल वर्मा का इशारा कहीं न कहीं बॉलीवुड की खान  तिकड़ी पर है. भले ही आमिर खान ने कुछ दिनों पहले धुरंधर के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन की तारीफ़ कर दो, लेकिन उन्होंने ये बोल कर की मैंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, लोगों को नाराज़ कर दिया था. वहीं सलमान और शाहरुख ने  अब तक खुलकर धुरंधर 2 की तारीफ में कुछ नहीं कहा है. हालांकि, एसएस राजामौली, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े नामों ने फिल्म और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस और आदित्य धर की भी तारीफ की है. लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री के कई लोग अब तक इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ सफलता पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. 

धुरंधर 2 ने अब तक कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

Advertisement

यह भी पढ़ें

बात करें धुरंधर द रिवेंज की तो ये फिल्म लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है, दुनियाभर में इस फिल्म ने 1400 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है. जल्द ही ये फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें