×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'वो उसका सौदा…', मोनालिसा पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, मचा गया हड़कंप

सनोज मिश्रा लगातार दावा कर रहे हैं कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुईं हैं. सनोज का कहना है की मोनालिसा ने परिवार के ख़िलाफ़ जाकर शादी का कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है. उन्होंने इसे एक साज़िश बताया है. सनोज मिश्रा लगातार मोनालिसा को लेकर कई दावे कर रहे हैं. अब डायरेक्टर ने मोनालिसा का सौदा किए जाने का आरोप लगा डाला हैं. उनके इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

'वो उसका सौदा…', मोनालिसा पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, मचा गया हड़कंप
Advertisement

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने जबसे  केरल में अपने प्यार फरमान खान से शादी की है, तभी से वो लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, मोनालिसा ने पहले सिविल मैरिज की और फिर बाद में मंदिर में जाकर शादी. मोनालिसा की इस शादी से ना ही तो उनका प्यार ख़ुश है, बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी हैरान है. 

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर किया बड़ा दावा 

सनोज मिश्रा लगातार दावा कर रहे हैं कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुईं हैं. सनोज का कहना है की मोनालिसा ने परिवार के ख़िलाफ़ जाकर शादी का कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है. उन्होंने इसे एक साज़िश बताया है. सनोज मिश्रा लगातार मोनालिसा को लेकर कई दावे कर रहे हैं. अब डायरेक्टर ने मोनालिसा का सौदा किए जाने का आरोप लगा डाला हैं. उनके इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

‘मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी’

Advertisement

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा संग एक तस्वीर शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने मोनालिसा का सौदा किए जाने वाली बात का भी जिक्र किया है. सनोज मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ये बगावत नहीं लव जिहाद है  और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन.मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और  मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया , उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना.”

‘मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था’

सनोज मिश्रा ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो लोग कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनको करारा जवाब दिया  कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे ..उनके पास एक ही विकल्प था- मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था. मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है. जैसा आप सब देखते है उसकी मां, बड़ी मां, छोटी मां, पापा, बड़े पापा, छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे. उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी. जिसको उसके बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी. क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते हैं. तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा. लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती, तो वो रोती थी.”

Advertisement

‘मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी’

डायरेक्टर ने आगे लिखा, “कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयां किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी. मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था. क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.'

‘वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था’

Advertisement

डायरेक्टर सनोज मिश्रा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे दावा करते हुए पोस्ट में लिखा, “मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है. जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था. आज वो बेरोजगार हो गया. उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है. उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की.” इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो वही बता सकते हैं, लेकिन उनके इस दावे ने सभी को हैरान कर दिया है. 

क्या थे मोनालिसा के आरोप?

बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए थे. मोनालिसा ने बताया था कि फिल्म के बहाने डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था. इसके अलावा मोनालिसा ने केंद्र सरकार, केरल और मध्यप्रदेश की राज्य सरकारों से मदद मांगी थी. उन्होंने दावा किया था की उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. 

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा पर क्या आरोप लगाया?

Advertisement

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर एक्ट्रेस बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली. डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा. 

कुंभ मेले से चर्चा में आईं थी मोनालिसा

मोनालिसा का परिवार खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र का निवासी है. उनका परिवार धार्मिक स्थलों पर फूल माला बेचने का काम करता है. मोनालिसा भी पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में नाला बेचने गईं थी. वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वो चर्चा में आ गईं थी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें