×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Hanuman Jayanti Special: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर 'संकट मोचन' के किरदार निभाकर छाए ये सितारे

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिल जीते हैं. इस लिस्ट में दिवंगत एक्टक दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं.

Hanuman Jayanti Special: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर 'संकट मोचन' के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
Advertisement

चैत्र पूर्णिमा यानी गुरुवार को श्रीरामचंद्र के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कहानी रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेताओं ने उनके किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत किया है. 

इस लिस्ट में दिवंगत एक्टक दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं. हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिल जीते. 

दारा सिंह 

सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की. वह न सिर्फ मशहूर पहलवान थे, बल्कि एक बेहतरीन अभिनेता भी थे. साल 1976 में फिल्म ‘बजरंगबली’ में उन्होंने हनुमान का रोल किया. फिर 1987 में रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो ‘रामायण’ में हनुमान बने, जिसने उन्हें घर-घर लोकप्रिय कर दिया. दारा सिंह की लंबाई 6 फुट से ज्यादा और वजन लगभग 127 किलोग्राम था.

राज प्रेमी

Advertisement

राज प्रेमी ने 1997 में शो ‘जय हनुमान’ में हनुमान का लीड रोल निभाया. यह शो संजय खान के प्रोडक्शन का था और दूरदर्शन पर मंगलवार को प्रसारित होता था. राज प्रेमी पहले क्रिकेटर थे, बाद में अभिनेता बने. उन्होंने ‘श्री कृष्ण’ में शिशुपाल का रोल भी किया था. 

दानिश अख्तर सैफी 

दानिश अख्तर सैफी एक रेसलर से अभिनेता बने. वे मुस्लिम हैं, लेकिन हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं. साल 2015 में शो ‘सिया के राम’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया. उनका वजन उस वक्त 130 किलो का था और वह रोजाना 5 लीटर दूध पी जाते थे.

देवदत्त नागे 

देवदत्त नागे मराठी सिनेमा के अभिनेता हैं. साल 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया, जिसमें प्रभास श्री राम की और कृति सेनन माता सीता की भूमिका में दिखीं. फिल्म में देवदत्त को श्रीरामदूत के किरदार में काफी पसंद किया गया. हालांकि कई लोगों ने  उनके लुक की आलोचना की.

Advertisement

निर्भय वाधवा

संकट मोचन का पर्दे पर रोल निभाने वाले सितारों की लिस्ट में निर्भय वाधवा का भी नाम शामिल है. उन्होंने ‘महाभारत’ में दुषासन का किरदार निभाकर शुरुआत की. बाद में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ और 2024 के शो ‘श्रीमद रामायण’ में उन्होंने हनुमान का रोल किया. उन्होंने कहा था, “हनुमान जी मुझे बार-बार चुनते हैं.”

विंदू दारा सिंह 

विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह की तरह श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में दिखे. ‘जय वीर हनुमान’ और ‘विष्णु पुराण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया. 

Advertisement

इशांत भानुशाली और एकाग्र द्विवेदी 

यह भी पढ़ें

इसके अलावा, एकाग्र द्विवेदी ने मात्र 6 साल की उम्र में शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में बाल हनुमान का रोल करके सबका दिल जीत लिया था. वहीं, इशांत भानुशाली ने 7 साल की उम्र में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान का किरदार निभाया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें