×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप हैं…’, धुरंधर 2 देख रजनीकांत के उड़े होश, तारीफ़ में ऐसा क्या बोले चिढ़े जाएंगे विरोधी

धुरंधर 2 ने रिलीज़ होते ही कमाल कर दिया है, हर कोई फिल्म की तारीफ़ कर रहा है, अब थलाइवा यानि रजनीकांत भी इसके मुरीद हो गए हैं. उन्होंने आदित्य धर की तारीफ़ करते हुए करते हुए बॉक्स ऑफ़िस का बाप बता दिया है.

‘आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप हैं…’, धुरंधर 2 देख रजनीकांत के उड़े होश, तारीफ़ में ऐसा क्या बोले चिढ़े जाएंगे विरोधी
Advertisement
धुरंधर द रिवेंज ने भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल पेश की है, हर कोई इस फिल्म का क़ायल हो गया है, किसी को उम्मीद नहीं थी की धुरंधर के दूसरे पार्ट को इस कदर पसंद किया जाएगा. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने स्केल और इमोशन के मामले में अपने पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां भी इस फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रही हैं. हालांकि कुछ लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं और इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं,
 
धुरंधर 2 को रजनीकांत ने बताया Must Watch 
 
वहीं अब भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलाइवा यानि रजनीकांत भी धुरंधर 2 के मुरीद हो गए हैं. दरअसल रजनीकांत जब किसी फिल्म की तारीफ़ करते हैं, तो ये केवल एक समीक्षा नहीं, बल्कि फिल्म की पूरी टीम के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान बन जाता है. रजनीकांत ने धुरंधर 2 देखने के बाद इसे मस्ट वॉच  बताया है. थलाइवा ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की तारीफ़ की है. रजनीकांत ने आदित्य धर को बॉक्स ऑफ़िस का बाप बताते हुए लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है. 
 
‘आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं’
 
रजनीकांत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “क्या फिल्म है... Dhurandhar2!!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई. हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. जय हिंद.”
 
रजनीकांत से इस फिल्म को तारीफ़ मिलने के मतलब है कि ये फिल्म ना सिर्फ आम लोगों को पसंद आ रही है, बल्कि भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गज भी इस फिल्म के फ़ैन हो गए हैं और रजनीकांत का भी अब लिस्ट में नाम शामिल हो गया है.
 
रजनीकांत से तारीफ़ सुन क्या बोले आदित्य धर 
 
भारतीय सिनेमा के थलाइवा से तारीफ सुनने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर का कहां चुप बैठने वाले थे. आदित्य धर ख़ुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक बेहद इमोशनल नोट के साथ अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि रजनीकांत की तारीफ़ उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. आदित्य धर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सर, हम सभी ने 'मनोरंजन' को केवल एक पैमाने से नापते हुए बड़े हुए हैं, और वह पैमाना आप हैं. दशकों से हमें हंसाने, रुलाने और पर्दे पर अपना जादू दिखाने के बाद भी आपका वही स्वैग और ग्रेस बरकरार है. आपका 'धुरंधर 2' को 'मस्ट वॉच' कहना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट है. ऐसा लग रहा है जैसे उस व्यक्ति से आशीर्वाद मिल गया है जिसने हमें बड़े सपने देखना सिखाया. शुक्रिया सर, यह सीधे दिल तक पहुंचा है.”
इन हस्तियों ने की धुरंधर 2 की तारीफ़
 
बता दें कि कई बड़ी- बड़ी हस्तियां जैसे कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत अल्लू अर्जुन, विजय देवराकोंडा, महेश बाबू, राम चरण, जूनियर एनटीआर समेत कई हस्तियों ने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ़ की है. तमाम बड़े एक्टर्स फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं. 
 
पांच दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया
 
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पाँच दिनों ही में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही पहले दिन पेड प्रीव्यू के आंकड़े 43 करोड़ मिलाने के बाद 140 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 81 करोड़, तीसरे दिन 109 करोड़ और चौथे दिन 113 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पांचवें दिन 60 करोड़ की कमाई की है. साउथ भाषाओं के आँकड़े जोड़ने के बाद धुरंधर 2 ने भारत में 519.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर दिया है. 
 
दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका
 
धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफ़िस पर 829.76 करोड़ का Gross कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है. सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही इस फिल्म ने 210 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 
 
क्या है धुरंधर 2 में खास?
 
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें