×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खरीदारों के लिए खुशखबरी- औंधे मुंह गिरीं सोने और चांदी की कीमतें, 8,000 रुपये तक की भारी गिरावट दर्ज

Gold & Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में ₹8,000 तक की भारी गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका खोल दिया है.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 09 Apr 2026
07:16 PM )
खरीदारों के लिए खुशखबरी- औंधे मुंह गिरीं सोने और चांदी की कीमतें, 8,000 रुपये तक की भारी गिरावट दर्ज
Social_Media
Advertisement

पिछले 40 दिनों के बाद 7 अप्रैल को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया गया है. अब उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतें राहत देंगी. इसके अलावा अगर सराफा बाजार की बात की जाए, तो यह भी मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच काफी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरा. अगर आज के दिन की बात की जाए, तो सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: करीब 1,200 रुपए और 8,000 रुपए कम हो गया है.

IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,184 रुपए कम होकर 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

Advertisement

22 कैरेट और 18 कैरट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,341 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 7,883 रुपए कम होकर 2,36,158 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,44,041 रुपए प्रति किलो था.

वायदा बाजारों सोने और चांदी का कारोबार कैसा रहा?

Advertisement

वायदा बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है. खबर लिखे जाने तक सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,52,488 रुपए हो गया है और चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 प्रतिशत कम होकर 2,38,483 रुपए हो गया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी गई. सोना 0.11 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी. जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी बाद आई मुनाफावसूली है, इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाने का दाम किया है.

सोने और चांदी ने दिए शानदार रिटर्न

Advertisement

यह भी पढ़ें

सोने और चांदी ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान सोने की कीमत में करीब 54 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें