×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट का असर- तेल मंहगा, पर सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट संकट के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जबकि इसके विपरीत सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 09 Apr 2026
12:59 PM )
मिडिल ईस्ट संकट का असर- तेल मंहगा, पर सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव
Social_Media
Advertisement

पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को कमोडिटी बाजार में दबाव देखने को मिला और इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने में 1,100 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी में करीब 4,700 रुपए की गिरावट आई. 

सोने की कीमतों में आज गिरावट

एमसीएक्स (MCX) पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र के 1,51,776 रुपए के बंद भाव से 1,129 रुपए की गिरावट के साथ 1,50,647 रुपए पर खुला. वहीं खबर लिखे जाने तक यह 416 रुपए यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया.

बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

Advertisement

वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र के 2,39,918 रुपए के बंद भाव से 4,068 रुपए गिरकर 2,35,850 रुपए पर खुली. खबर लिखे जाने तक यह 2,968 रुपए यानी 1.24 प्रतिशत गिरकर 2,36,950 रुपए पर कारोबार करती नजर आई.

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा में सुबह के समय 3.31 प्रतिशत की तेजी आई और यह 97.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.74 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत बढ़कर 97.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

Advertisement

कच्चा तेल मंहगा, सोना और चांदी सस्ते

कमोडिटी बाजार में यह गिरावट ईरान द्वारा अमेरिका पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद आई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली.

MCX के अनुसार सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव (5 जून) 3,688 रुपए यानी 2.7 प्रतिशत उछलकर 1,54,934 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. वहीं एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव (5 मई) 6 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,46,376 रुपए प्रति किलो के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

Advertisement

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड ने हल्के गैप-डाउन के साथ शुरुआत की और फिलहाल 1,50,500–1,51,500 रुपए के दायरे में ट्रेड कर रहा है. निचले स्तरों पर खरीदारी में सुधार दिख रहा है, हालांकि तेजी की गति अभी धीमी है और इसकी पुष्टि जरूरी है. अगर कीमत 1,52,000 के ऊपर टिकती है, तो तेजी दोबारा मजबूत हो सकती है और भाव 1,53,000–1,55,000 रुपए तक जा सकते हैं. वहीं, अगर 1,50,000 रुपए के नीचे मजबूत ब्रेक आता है, तो गिरावट बढ़कर 1,48,000–1,47,000 रुपए तक जा सकती है. फिलहाल रुख हल्का सकारात्मक है, लेकिन ट्रेंड मजबूत बने रहने के लिए अहम रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट जरूरी है.

मजबूत डिमांड से कीमतों को मिल रहा सपोर्ट

वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एमसीएक्स सिल्वर ने भी हल्के गैप-डाउन के साथ शुरुआत की, लेकिन सेफ-हेवन डिमांड और इंडस्ट्रियल मेटल्स की मजबूती से इसे सपोर्ट मिला. फिलहाल कीमतें 2,36,000 रुपए के आसपास बनी हुई हैं, हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा है और रुख सतर्क बना हुआ है. चांदी में रेजिस्टेंस 2,40,000–2,43,000 रुपए के बीच है. अगर यहां से ब्रेकआउट मिलता है, तो कीमत 2,45,000–2,47,000 रुपए तक जा सकती है.

Advertisement

कीमत 2.30 लाख तक गिर सकती है

यह भी पढ़ें

वहीं, 2,36,000 रुपए के नीचे मजबूत गिरावट आने पर बिकवाली बढ़ सकती है और कीमत 2,33,000–2,30,000 रुपए तक जा सकती है. कुल मिलाकर ट्रेंड हल्का सकारात्मक है, लेकिन मजबूती के लिए कन्फर्मेशन जरूरी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें