जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

7 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द खातों में आएगा PF का ब्याज

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार की जा रही इस नई सुविधा को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है.

7 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द खातों में आएगा PF का ब्याज
Image Credits: IANS
Advertisement

केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर वित्त वर्ष 26 के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में योगदान देने वाले 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा.  

तीसरे साल भी नहीं बदली ब्याज दर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली इकाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्ट (सीबीटी) द्वारा 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. 

ईपीएफ पर ब्याज दर इस महीने के आखिर में क्रेडिट हो सकती है. 

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता वाली सीबीटी ने 2 मार्च, 2026 को वित्त वर्ष 2026 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया था.

Advertisement

यह लगातार तीसरा साल है जब रिटायरमेंट फंड बॉडी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है.

सीबीटी के फैसले के बाद, मंजूरी के लिए प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, क्योंकि सरकार ईपीएफ जमा राशि की गारंटी देती है.

इस महीने के अंत तक खातों में आ सकता है ब्याज

मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद, अब ईपीएफओ ​​सदस्यों के खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है.

Advertisement

EPFO 3.0 के तहत होंगे बड़े डिजिटल बदलाव

यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब सरकारी संस्था ​​अपने आने वाले ईपीएफओ ​​3.0 प्लेटफॉर्म के तहत बड़े डिजिटल सुधार लागू करने की तैयारी कर रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ एक ऐसी सुविधा शुरू करेगी जिससे सब्सक्राइबर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ऐप्स और ईपीएफ से जुड़े खाते के एटीएम के जरिए प्रोविडेंट फंड का पैसा निकाल सकेंगे.

Advertisement

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार की जा रही इस नई सुविधा को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है.

इस सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसके शुरू होने के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है.

UPI से तुरंत निकाल सकेंगे 75% तक पीएफ

प्रस्तावित सिस्टम के तहत, सब्सक्राइबर यूपीआई-इनेबल्ड प्लेटफॉर्म और एमटीएम एक्सेस का इस्तेमाल करके अपने ईपीएफ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक हिस्सा सीधे अपने बैंक अकाउंट में तुरंत निकाल सकेंगे.

जानकारों का मानना ​​है कि इस कदम से कागजी कार्रवाई और प्रोसेसिंग में होने वाली देरी काफी कम हो जाएगी, साथ ही पीएफ निकासी में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बेहतर होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें