Advertisement

Loading Ad...

US-Iran War: होर्मुज के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘खतरनाक कदम’

ओमान तट पर जहाज GFS गैलेक्सी पर हमला हुआ है. हमले के बाद जहाज के इंजन में आग लग गई. इस जहाज में 11 भारतीय सवार थे.

Image Source- File Photo/Xinhua via IANS
Loading Ad...

Attack on Ship: अमेरिका और ईरान के

MEA ने जारी किया स्टेटमेंट

बीच एक बार फिर झड़प हो गई. जिसकी चपेट में होर्मुज के पास जहाज भी आ रहे हैं. ओमान तट के पास साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ है. जिसमें 11 भारतीय नागरिक सवार थे. इनमें से 10 को सुरक्षित बचाया गया है जबकि एक लापता है. 

Loading Ad...

विमान पर हमले के बाद आग लग गई और इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा है. भारतीयों से भरी इस जहाज पर हुए हमलों के बाद भारत की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भारत GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले की निंदा करता है. 

Loading Ad...

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 

विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक बयान जारी किया है. MEA ने बताया, ‘जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है.’

Loading Ad...

मंत्रालय ने हमलों को शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक बताया. बयान में आगे कहा, क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. भारत तनाव कम करने के लिए संवाद कायम करने के रुख पर कायम है. MEA ने कहा, 

‘इसके साथ ही हम चाहते हैं कि जो राजनयिक कोशिशें और वार्ताएं जारी हैं उन्हें तार्किक और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस लाई जा सके.’

जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद हो- भारत

Loading Ad...

MEA ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप क्षेत्र के समुद्री मार्गों पर स्वतंत्र और निर्बाध नौवहन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए. 

लापता भारतीय की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान

हमले के बाद एक भारतीय अब भी लापता है. उसकी तलाश के लिए रेसक्यू अभियान जारी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बचाव और राहत कार्य को लेकर ओमान का शुक्रिया अदा किया. MEA ने कहा, ‘ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और चल रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहा है, हम ओमानी अधिकारियों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं.’

Loading Ad...

अमेरिका ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, साइप्रस के झंडे वाले GFX गैलेक्सी पर होर्मुज में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हमला किया है. इसी कारण इस जहाज को आगे नहीं चलाया जा सकता था. हमले के बाद सभी सदस्य लाइफबोट में सवार हो गए और जहाज को बीच समंदर में छोड़ दिया.

अमेरिका का ईरान पर जोरदार अटैक

Loading Ad...

अमेरिका ने ईरान के करीब 140 सैन्य ठिकानों पर बमबारी की, जिसके जवाब में ईरान ने 6 देशों जॉर्डन, कुवैत, बहरीन, कतर, UAE और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. इतना ही नहीं ईरान ने अगले आदेश तक होर्मुज को बंद करने का ऐलान भी किया है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘कसम खाते हैं शहीद पिता का बदला लेकर रहेंगे’, मोजतबा खामेनेई ने भरी हुंकार, अमेरिका-इजरायल की बढ़ी बेचैनी!

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...