Advertisement
'युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ', पहले अमेरिका ने तोड़ी सीजफायर अब इजरायल ने दे दी चेतावनी, ईरान की बढ़ी टेंशन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे के बीच अमेरिका ने तेहरान पर फिर स्ट्राइक की. ट्रंप के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी ईरान को कड़ी चेतावनी दे डाली.
Advertisement
Benjamin Netanyahu Warning: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ जंग तेज कर दी है. मिसाइल अटैक से राजधानी तेहरान दहशत में है. इस बीच अमेरिका के साथी इजरायल ने भी ईरान की टेंशन बढ़ा दी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.
उन्होंने कहा 'युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और इस्राइल हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है. नेतन्याहू ने कहा, ईरानी शासन को करारा झटका लगा है और हमारी नीति साफ है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, चाहे कोई समझौता हो या न हो. नेतन्याहू ने कहा,
‘अगर हमने कार्रवाई नहीं की होती तो ईरान परमाणु हथियार हासिल कर चुका होता. युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और हमारे सामने नई चुनौतियां उभर रही हैं.’
Advertisement
नेतन्याहू ने ईरान को क्या चेतावनी दी?
Advertisement
नेतन्याहू ने कहा, हमारी नीति बिल्कुल साफ है. समझौता हो या न हो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.’ उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले नहीं किए होते, तो ईरान खुद को हथियारों से लैस कर चुका होता.
नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि अगले दस साल में रक्षा बजट में 350 अरब शेकेल (करीब 116 अरब अमेरिकी डॉलर) की बढ़ोतरी की जाएगी. इसका बड़ा हिस्सा वायु सेना पर खर्च होगा, साथ ही हम इजरायल में ही बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बनाने का उद्योग विकसित करेंगे. उनका कहना था कि इससे विदेशों से खरीद पर निर्भरता कम होगी.
Advertisement
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच फिर से हमले हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ समझौते की संभावना अब खत्म हो चुकी है.
इजरायल के सेना प्रमुख एयाल जमीर ने कहा कि इजरायल ईरान और लेबनान की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार है. वहीं, रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क है और अभियान दोबारा शुरू करने के लिए तैयार है.
इजरायली रक्षा मंत्री का हिज्जबुल्ला को चैलेंज
Advertisement
इस बीच, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गुरुवार को कहा कि जब तक हिज्बुल्लाह पूरी तरह से हथियार नहीं छोड़ देता, तब तक इजरायली सेना लेबनान में बनी रहेगी. अपने कार्यालय की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘लेबनान में प्रवेश करने के लिए हमने किसी से अनुमति नहीं मांगी थी और वहां बने रहने के लिए भी हमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है.’
लेबनान में मजबूत हुई इजरायली सेना
उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिक दक्षिणी लेबनान में जितनी देर जरूरत होगी, उतनी देर तक रहेंगे, जब तक पूरे लेबनान में हिज्बुल्लाह को पूरी तरह निशस्त्र नहीं कर दिया जाता.
Advertisement
यह भी पढ़ें- आतंकियों से लिया लोहा, अब दिल्ली में करेंगी क्राइम कंट्रोल, कौन हैं लेडी ऑफिसर तनुश्री? जिनके ट्रांसफर ने रुलाया
यह भी पढ़ें
काट्ज ने कहा कि इजरायली सेना ने लेबनान में एक मजबूत सुरक्षा क्षेत्र बना लिया है. उनके मुताबिक, यह इलाका पश्चिम में भूमध्य सागर से लेकर दक्षिणी लेबनान के अरनून के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले तक और पूर्व में माउंट हरमोन के आसपास के इलाकों तक फैला हुआ है.