Advertisement
‘सुवेंदु बाबू पर लगाम लगाएं…’, अवैध घुसपैठियों पर एक्शन, भड़के बांग्लादेशी सांसद, भारत से कर दी अजीबोगरीब मांग
बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से चिढ़े सत्ताधारी BNP के सांसद ने अजीबोगरीब मांग की है. सांसद ने भारत सरकार से बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हंसी भी आएगी और बांग्लादेश की परेशानी भी झलकेगी.
Advertisement
बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की सरकार गई है, तब से भारत विरोधी ख़बरें और प्रदर्शनों की बात सामने आती रही हैं. इतना ही नहीं भारत को चिकेन नेक के हवाले से गीदड़भभकी भी दी गई और ग्रेटर बांग्लादेश का नारा भी लगाया गया, लेकिन जब से बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ है, बीजेपी की सरकार आई है, बांग्लादेश की नींद उड़ गई है.
इतना ही नहीं बंगाल में सीएम सुवेंदु की कार्रवाई और बांग्लादेशियों की धरपकड़ से बांग्लादेश बौखला गया है. आर्थिक तंगी और भुखमरी का शिकार बांग्लादेश को समझ नहीं आ रहा है कि वो भारत से प्रत्यर्पित कर वापस भेजे गए बांग्लादेशियों को रखेगा कैसे, खिलाएगा क्या. जब जवाब कुछ सूझा नहीं तो भारत सरकार से पड़ोसी की दुहाई, बांग्लादेश के लोगों के दिल जीतने की नसीहत वाली धमकी के साथ-साथ सुवेंदु बाबू का मुंह बंद कराने की मांग की गई है.
सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ बांग्लादेश की अजीबोगरीब मांग
Advertisement
आपको बता दें कि बांग्लादेश की संसद में सत्तारूढ़ BNP के सांसद ने कुछ ऐसी मांग की है, जिसे सुन आपकी हंसी छूट जाएगी. BNP सांसद जीएम सिराज ने अपने देश की संसद में कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की बयानबाजियों पर लगाम लगाया जाए, नहीं तो दोनों देशों के रिश्ते में दरार आ जाएगी. इतना ही नहीं सिराज ने बांग्लादेश की संसद में 2026-27 वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित बजट पर चर्चा के दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारत की ओर से कथित घुसपैठ (प्रत्यर्पन) को रोकने की भी मांग की है.
Advertisement
‘सुवेंदु बाबू को रोका जाना चाहिए’
BNP सांसद ने संसद में कहा, "माननीय स्पीकर महोदय, मैं आपके माध्यम से मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु बाबू को रोका जाना चाहिए. बांग्लादेश के खिलाफ उनके सभी बयान, जो वे समय-समय पर देते रहते हैं, दोनों देशों की दोस्ती में बाधा बन गए हैं" इस दौरान जीएम सिराज ने आगे कहा, "हम सभी बांग्लादेश-भारत की दोस्ती को दोस्ताना और सम्मानजनक तरीके से बनाए रखना चाहते हैं."
Advertisement
‘पड़ोसी के साथ तलाक नहीं हो सकता’
जीएम सिराज ने इस दौरान नसीहत दी कि कोई अपने पड़ोसी से मुंह नहीं मोड़ सकता. ये ठीक उसी तरह के बयान हैं जो दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिए थे. अटल जी ने कहा था कि हम अपना दोस्त तो बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं. इसी तरह सिराज ने कहा कि, "दो दोस्तों के बीच दोस्ती कम समय की हो सकती है; यहां तक कि पति-पत्नी का रिश्ता भी कम समय का हो सकता है. पति-पत्नी का तलाक हो सकता है. लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच पड़ोसी के इस रिश्ते में तलाक नहीं हो सकता."
बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने पर भड़का बांग्लादेश
Advertisement
बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी के बांग्लादेश पहुंचने के बाद दोनों देशों के रिश्तों पर दिए गए बयानों का हवाला देते हुए सिराज ने कहा कि भारत को बांग्लादेशी लोगों के दिल जीतने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम भारत-विरोधी या बांग्लादेश-विरोधी भावना नहीं चाहते. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए. हम शांतिपूर्ण स्थिति में रहना चाहते हैं. इस संबंध में भारत की मौजूदा सरकार से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया लोगों को जबरन वापस भेजने (पुश-इन) की कार्रवाई बंद करें."
सुवेंदु की किस कार्रवाई से बेचैन है बांग्लादेश सरकार?
यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि बंगाल की नई सीएम सुवेंदु सरकार ने बंगाल में 3D, डिटेक्ट, डिटेन और डिपोर्ट की नीति अपनाई है, जिसके तहत CAA के तहत नहीं आने वाले गैर भारतीय, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, प्रवासियों को भारत से बाहर करने की नीति अपनाई है. इसके तह पुलिस को बिना वारंट के गिरफ्तारी के अधिकार मिले हैं. इसके बाद मिले बांग्लादेशी घुसपैठियों को होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा और BSF-BGB के बीच कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें वापस भेज दिया जाएगा.