Advertisement

Loading Ad...

Iran-US War: पहले तेल सेंटर पर कब्जे की धमकी, फिर बदले सुर, ट्रंप का दावा- ईरान ने मंजूर की डील

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बड़े तेल सेंटर पर हमला करने की चेतावनी दी थी. जिसमें मुख्य टारगेट खार्ग द्वीप था. अमेरिका ने भीषण बमबारी करने की बात कही थी.

Image Source- Xinhua via IANS/X/@WhiteHouse
Loading Ad...

Iran-US War: ईरान पर दबाव बनाने की नीति पर चल रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर में कुछ नरमी आई है. उन्होंने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने नई डील पर मंजूरी दे दी है. हालांकि, ईरान ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं, ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार वार्ता पाकिस्तान में नहीं होगी. 

ईरान और अमेरिका के बीच समझौते का क्रेडिट लेने की होड़ में पाकिस्तान सबसे आगे है, लेकिन इस बार ट्रंप ने उसे बड़ा झटका देते हुए मध्यस्थता से बाहर कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता बेहद करीब है लेकिन पाकिस्तान में समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे बल्कि यह डील यूरोप में फाइनल होगी. इससे पहले इस्लामाबाद में युद्ध खत्म करने की शर्तों पर बात हुई थी जो बेनतीजा रही. 

ट्रंप ने क्या कहा? 

Loading Ad...

एक दिन पहले ईरान को ‘कयामत’ की धमकी देकर खार्ग द्वीप पर कब्जा करने का दावा करने वाले ट्रंप के सुर थोड़ी ही देर में बदल गए. उन्होंने संकेत दिए कि ईरान और अमेरिका के बीच जल्द ही संघर्ष रूकेगा और समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, लेकिन समझौते की जगह पाकिस्तान नहीं होगा. 

Loading Ad...

ईरान डील के लिए तैयार- अमेरिका 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने नई डील पर मंजूरी दे दी है. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है. ईरानी एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान ने अभी तक किसी भी समझौते पर अंतिम फैसला नहीं लिया है. उसने साफ किया है कि वह अपनी 'रेड लाइन्स' पर कभी समझौता नहीं करेगा. जबकि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, 

Loading Ad...

‘नई डील के मुताबिक ईरान ने मंजूर किया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को भी खोल दिया जाएगा.’ 

एक दिन पहले दी थी खार्ग द्वीप पर कब्जे की चेतावनी

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बड़े तेल सेंटर पर हमला करने की चेतावनी दी थी. जिसमें मुख्य टारगेट खार्ग द्वीप था. अमेरिका ने भीषण बमबारी करने की बात कही थी, लेकिन  इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले और बमबारी रद्द कर दी हैं. इसकी वजह ईरान से बातचीत को बताया गया. 

Loading Ad...

ईरान ने क्या कहा? 

ईरान अपने रुख पर कायम है. न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक,  ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने अमेरिका पर बार बार रुख बदलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शांति वार्ता की स्थिति शुरू से ही हमारे सामने साफ थी. समझौते का बड़ा हिस्सा पहले ही तैयार हो चुका था, लेकिन अमेरिकी पक्ष बार-बार अपना रुख बदलता रहा है. इसी के कारण राजनयिक प्रक्रिया लगातार बाधित हो रही है.

यह भी पढ़ें- ईरान की लाइफलाइन पर होगा ट्रंप का अगला वार… हो जाएगा वेनेजुएला जैसा हाल! अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया कबूल

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं, बघई ने पाकिस्तान की मध्यस्था पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, कतर और पाकिस्तान मध्यस्थ के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने होर्मुज के पास तेल टैंकर और जहाजों पर हो रहे हमलों के लिए भी अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...