Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से मुश्किलों में घिरा भारत! जीडीपी में 2.5 लाख करोड़ का होगा नुकसान! क्या रिश्ते में पड़ेगी दरार ?

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने जो टैरिफ प्लान भारत पर लगाया है। वह काफी ज्यादा है। भारत ने 15 से 20 फ़ीसदी के आसपास का अनुमान लगाया था। यह पहले के 2.5-2.5 के मुकाबले एक सदी का सबसे ज्यादा है। अमेरिका ने कुछ सामानों पर यह दर लागू नहीं किया है। इनमें तांबा, फार्मा, सेमीकंडक्टर और लकड़ी के सामान शामिल हैं ।

Loading Ad...
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान के फैसले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी दोस्ती का भी ख्याल नहीं रखा। ट्रंप ने दोस्त बनकर दुनिया के कई देशों को धोखा दिया है। इस टैरिफ प्लान से दुनिया भर में हाहाकार मच गया है। हालांकि, कई देश ऐसे हैं। जो अपनी दोस्ती के जरिए बातचीत कर टैरिफ प्लान की दरों को कम करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इनमें भारत भी शामिल है। इस टैरिफ प्लान का असर भारत पर काफी ज्यादा पड़ने वाला है। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी का टैरिफ प्लान लगाया है। ऐसा लग रहा है कि अमेरिका ने बिना किसी रिसर्च के ही यह फैसला लिया है। अमेरिका के इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था को करारा झटका लगा है। इसकी वजह से लाखों-करोड़ों रूपये के नुकसान के साथ जीडीपी में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

अमेरिका के इस टैरिफ प्लान से भारत पर कितना असर पड़ेगा

एक ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक भारतीय सामानों पर 20 फीसदी से अधिक एकसमान शुल्क लागू होने पर भारत की जीडीपी पर 50 बेसिस पॉइंट्स के साथ गहरा प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय समझौते पर बातचीत कर रहा है। लेकिन बिना बातचीत के ही अचानक से 26 फीसदी का टैरिफ लगाना समझ से परे है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सभी समानों पर एकसमान शुल्क है। भारत 0.3 फीसदी अमेरिकी प्रोडक्ट पर सिर्फ 50 फ़ीसदी या उससे ज्यादा का शुल्क लगाता है। 26 फ़ीसदी टैरिफ प्लान के दर से भारत के  घरेलू उत्पाद पर 2.50 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है। जो साल 2025 के भारतीय जीडीपी के कुल हिस्से का 0.7 प्रतिशत हो सकता है। ट्रंप के इस फैसले से भारत को बड़ा नुकसान होगा। 

अमेरिका ने भारत पर उम्मीद से ज्यादा का टैरिफ प्लान लगाया 

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने जो टैरिफ प्लान भारत पर लगाया है। वह काफी ज्यादा है। भारत ने 15 से 20 फ़ीसदी के आसपास का अनुमान लगाया था। यह पहले के 2.5-2.5 के मुकाबले एक सदी का सबसे ज्यादा है। अमेरिका ने कुछ सामानों पर यह दर लागू नहीं किया है। इनमें तांबा, फार्मा,  सेमीकंडक्टर और लकड़ी के सामान शामिल हैं । 

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया टैरिफ अब्यूजर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ दरों  की घोषणा व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में की। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया। लेकिन जब टैरिफ मामले की बात आई। तब उन्होंने भारत को ट्रैफिक किंग और ट्रैफिक अब्यूजर बताया। ट्रंप ने कहा कि "भारत बहुत ही ज्यादा सख्त है। प्रधानमंत्री मोदी अभी-अभी यहां से गए हैं। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। मैंने कहा आप मेरे अच्छे दोस्त  हैं। लेकिन आप हमें सही तरीके से ट्रीट नहीं कर रहे हैं। वह हमसे 52 फीसदी शुल्क लेते हैं। आपको समझना होगा कि हम उनसे कुछ भी नहीं लेते। अभी कई सालों और दशकों से। "
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...