Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भारत मुनाफे की गारंटी… जापान की धरती से PM मोदी का इशारों में ट्रंप को संदेश, कहा- दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी हम पर

पीएम मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उन्होंने इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए निवेशकों से भारत में निवेश करने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान टेक पॉवर है, तो भारत टैलेंट पॉवर हाउस है. उन्होंने मैन्युफैक्चरर्स को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निवेश का न्योता देते हुए कहा, “मेक इन इंडिया, फॉर होल वर्ल्ड.”

Source: X/ Narendra Modi
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने भारत और जापान की साझेदारी को 21वीं सदी की तकनीकी क्रांति का सबसे बड़ा वाहक बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर जापान टेक्नोलॉजी पावर है तो भारत टैलेंट पावर हाउस है. दोनों देश मिलकर दुनिया का नेतृत्व कर सकते हैं.

भविष्य की नई दिशा होगी भारत-जापान की साझेदारी 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच का संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी साझेदारी है जो आने वाले वर्षों में दुनिया की दिशा तय कर सकती है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सहयोग वैश्विक स्तर पर तकनीक और इनोवेशन का नया अध्याय लिखेगा. पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों से भारत में निवेश का आह्वान किया और कहा कि ‘मेक इन इंडिया, फॉर होल वर्ल्ड’ अब सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि वैश्विक निर्माण का विजन है. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े उद्यमियों को भारत आने का न्योता दिया और भरोसा दिलाया कि भारत दुनिया की ज़रूरतों को पूरा करने का सबसे भरोसेमंद केंद्र बन सकता है.

Loading Ad...

निवेशकों के लिए मुनाफे की गारंटी है भारत: पीएम मोदी

Loading Ad...

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि भारत में निवेश करना अब मुनाफे की गारंटी बन चुका है. 80% विदेशी कंपनियां भारत में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं. वहीं, 75% कंपनियां पहले से ही मुनाफे में काम कर रही हैं. यह बताता है कि भारत में निवेश केवल स्थिर नहीं बल्कि बहुगुणित वृद्धि लाता है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता, पारदर्शी नीतियां और आर्थिक सुधारों का स्पष्ट रोडमैप मौजूद है. इसी वजह से दुनिया आज भारत को सबसे आशाजनक निवेश गंतव्य के रूप में देख रही है.

तकनीक और टैलेंट का अनोखा संगम जरूरी 

Loading Ad...

पीएम मोदी ने मंच से कहा कि जापान की अत्याधुनिक तकनीक और भारत की युवा प्रतिभा मिलकर इस सदी की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है. उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों का ज़िक्र करते हुए बताया कि भारत ने इन क्षेत्रों में साहसिक और दूरदर्शी पहल की है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और जापान की साझेदारी केवल तकनीकी उन्नति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह मानवता की भलाई के लिए नए समाधान भी देगी.

भारत का भरोसेमंद साझेदार है जापान 

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान संबंधों के लंबे इतिहास को याद करते हुए कहा कि जापान हमेशा भारत का विश्वसनीय विकास साझेदार रहा है. चाहे वह दिल्ली मेट्रो का निर्माण हो, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सहयोग हो, सेमीकंडक्टर का विकास हो या स्टार्टअप्स में निवेश, जापान हर कदम पर भारत के साथ खड़ा रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक जापानी कंपनियां भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुकी हैं, जो दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास का प्रतीक है.

Loading Ad...

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म यही है भारत का विजन 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की दिशा और दृष्टि पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने मंच से यह स्पष्ट किया कि भारत का विजन है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. यही सोच भारत को बदल रही है और दुनिया को भारत की ओर आकर्षित कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केवल आर्थिक विकास ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर स्थायी समाधान देने की क्षमता भी रखता है. यही कारण है कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पीएम मोदी का जापान दौरा केवल कूटनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि यह भारत की आर्थिक ताकत और भविष्य की दृष्टि को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी था. भारत और जापान की साझेदारी आने वाले वर्षों में तकनीक, व्यापार और मानव कल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगी. पीएम मोदी का यह संदेश स्पष्ट था कि भारत और जापान मिलकर न सिर्फ एशिया, बल्कि पूरी दुनिया को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...