Advertisement
'हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, पूरी मानवता से जुड़ा...', लंदन में मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बताया- आखिर क्या है संघ का मूल सिद्धांत
लंदन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू परिवार, समाज और मानवता से जुड़ा होता है. उन्होंने विविधताओं को स्वीकारने और उनका सम्मान करने को हिंदू चिंतन का मूल बताया.
Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित 'एकता का जश्न' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू केवल एक व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह परिवार, समुदाय, समाज और पूरी मानवता से जुड़ा होता है. उन्होंने कहा कि हिंदू केवल प्रकृति की पूजा नहीं करता, बल्कि उससे प्रेम भी करता है और यही प्रेम एकता, चरित्र निर्माण और संघ की कार्यप्रणाली की आधारशिला है.
हिंदू चिंतन में विविधता का सम्मान
मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि हिंदू चिंतन इस विचार पर आधारित है कि 'अस्तित्व एक ही है, भले ही वह विविध रूपों में दिखाई देता हो.' उन्होंने कहा कि विविधताएं प्रकृति का स्वाभाविक हिस्सा हैं और उन्हें स्वीकार करना तथा सम्मान देना ही हिंदू विचारधारा का मूल है.
Advertisement
'अपनापन' है संघ का मूल सिद्धांत
Advertisement
उन्होंने कहा कि यदि संघ को एक ही सिद्धांत में परिभाषित करना हो तो वह 'अपनापन' है. उनके अनुसार अपनापन सभी के प्रति शुद्ध और सात्विक प्रेम है, जो हिंदू का पारंपरिक स्वभाव है. उन्होंने कहा कि विविधताओं को अस्तित्व की एकता के अलग-अलग श्रृंगार के रूप में देखना चाहिए. भविष्य की पीढ़ी पर भरोसा जताते हुए मोहन भागवत ने कहा कि उन्हें नई पीढ़ी पर अधिक विश्वास है, क्योंकि उनमें दुनिया को बेहतर बनाने की इच्छा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य दीजिए, तरीका मत बताइए, वे सार्वभौमिक नैतिकता और समृद्धि के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर लेंगे.
Advertisement
ब्रिटेन के हिंदुओं की निष्ठा पर क्या बोले?
कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं की निष्ठा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भागवत ने कहा कि इसमें कोई टकराव नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कभी ऐसी स्थिति आती भी है तो ब्रिटिश हिंदुओं की निष्ठा ब्रिटेन के साथ होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मभूमि वही होती है जहां व्यक्ति की निष्ठा होती है, जबकि जन्मभूमि और पुण्यभूमि वह हैं जहां से उसे अपने संस्कार और मूल्य मिलते हैं. उन मूल्यों को अपनी कर्मभूमि की सेवा में उतारना ही हिंदुत्व का संदेश है.
मानव जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवक
Advertisement
संघ के कार्यों का उल्लेख करते हुए सरसंघचालक ने कहा कि स्वयंसेवक मानव जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सक्रिय हैं, इसलिए उनके कार्यों का पूरा दायरा कुछ शब्दों में बताना कठिन है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से विरोध करने वाले लोग भी स्वयंसेवकों के कार्य और उनके गुणों को स्वीकार करते हैं तथा समय-समय पर महत्वपूर्ण विषयों पर संघ का सहयोग और संवाद भी चाहते हैं. उनके अनुसार यह समाज में संघ के कार्यों की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें
बताते चलने कि कुल मिलाकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में एकता, अपनापन, विविधताओं के सम्मान और मानवता के प्रति प्रेम को हिंदू चिंतन और संघ की कार्यप्रणाली का मूल आधार बताया.
(INPUT-NMF)