Advertisement
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने 'धुरंधर' के गाने संग शेयर किया PM मोदी का वीडियो, दिखी गजब केमेस्ट्री, Video हुआ Viral
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ख़ुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है, वीडियो में साफ़ तौर पर पीएम मोदी और मैक्रों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रहा है, धुरंधर वाली इस वीडियो पर यूज़र्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
Advertisement
जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच ग़ज़ब का याराना देखने को मिला. दरअसल मैक्रों ने पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान का एक ख़ास वीडियो शेयर किया है, जो कि इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है.
मैक्रों ने पीएम मोदी संग धुरंधर के गाने पर शेयर किया वीडियो
ख़ास बात ये है कि वायरल हो रहे वीडियो के बैकग्राउंड म्यूज़िक के तौर पर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का पॉपुलर गाना आरी-आरी का इस्तेमाल किया गया था. जो दोनों नेताओं की मज़बूत बॉन्डिंग को दर्शता है.
Advertisement
वायरल वीडियो में दिखी मैक्रों-पीएम मोदी की बॉन्डिंग
Advertisement
30 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत गर्मजोशी से हुई, जिसमें दोनों नेता गले मिलते, हाथ मिलाते, एक दूसरे के साथ चलते, बातें करते और द्विपक्षीय बैठक करते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी और मैक्रों ने फ्रांस के नीस में विला केर्लियोस का दौरा किया. दोनों नेता विला केर्लियोस में घूमते हुए हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए थे. इससे पहले, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' इवेंट का उद्घाटन किया, जिसका मकसद भारत के तेजी से बढ़ते तकनीकी और स्टार्टअप्स में निवेश को आकर्षित करना है.
Advertisement
मैक्रों और मोदी के वीडियो पर क्या बोले फैंस?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ख़ुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है, वीडियो में साफ़ तौर पर पीएम मोदी और मैक्रों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रहा है, धुरंधर वाली इस वीडियो पर यूज़र्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Arey Emanuel bhai…bharat me kuch log zahar chaat ke mar jayenge aaj”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Correct video correct music”
Advertisement
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “राष्ट्रपति का यह खास गाना इस्तेमाल करना वाकई एक बेहतरीन कदम है.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “धुरंधर सेक्युलर, और कुछ लोग कोने में बैठकर रो रहे हैं.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ध्रुव राठी: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम रील के ज़रिए वामपंथियों को निशाना बनाया है.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बहुत खूब ! इस रील को बनाने के लिए आपने क्या गाना चुना है. हमारे पीएम सम्मानित और वायरल हैं.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, Real dhurandhar narendra modi ji
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,” Macron ne bhi DHURANDHAR dekh li”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा,” Song Selection Amazing”
मैक्रों ने पीएम मोदी को माना भारत का रियल धुरंधर!
Advertisement
बता दें कि जिस तरह से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने धुरंधर के गाने के साथ इस वीडियो को शेयर किया है, उसके बाद से कहा जा रहा है कि मैक्रों पर भी धुरंधर का फीवर चढ़ गया है, साथ ही इस वीडियो को देखकर ये भी लग रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भारत का रियल धुरंधर बता दिया है. तभी तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इमैनुएल मैक्रों के Song Selection की तारीफ की है. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया है कि इस वीडियो देखकर मोदी विरोधी भी चिढ़ जाएंगे.
धुरंधर 2 देखने के लिए उत्साहित हैं फिनलैंड के राष्ट्रपति
पिछले दिनों फिनलैंड के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान उनके सर पर धुरंधर का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा था. भारत दोरे के दौरान Alexander Stubb ने खुलासा किया था की उन्होंने किसके कहने पर धुरंधर देखी. साथ ही उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की थी. इतना ही नहीं उन्होंने धुरंधर 2 देखने की excitement भी जाहिर की थी.
Advertisement
‘सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’
यह भी पढ़ें
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने एजेंसी से बातचीत में कहा था, “यह वाकई दिलचस्प है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझसे 'धुरंधर' देखने को कहा. मैंने फिल्म देखी और मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की यह कहानी बेहद पसंद आई. अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”