×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान से जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने बचाई जान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वॉशिंगटन कार्यक्रम में गोलीबारी घटना हुई. इस यूएस सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाला. इस घटना में फ़िलहाल सुरक्षाकर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ा है. जिससे पूछताछ जारी है.

ईरान से जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने बचाई जान
Image Source: IANS
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. इस बार यह खबर उनके ईरान के साथ चल रहे तनाव या टैरिफ नीति से जुड़ी नहीं, बल्कि वॉशिंगटन में उनके कार्यक्रम के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग से संबंधित है. दरअसल, वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे. गोलीबारी की आवाज सुनते ही यूएस सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बढ़ते तनाव और अपने सख्त फैसलों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा तनाव के लिए कई देश सीधे तौर पर ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इसी बीच ईरान को अमेरिका की ओर से लगातार चेतावनियां भी दी जा रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर प्रभाव पड़ा है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर देखा जा रहा है और कई देश ईंधन संकट से जूझ रहे हैं. वहीं, अमेरिका के भीतर भी ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी पृष्ठभूमि में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है. मामले की जांच कई अलग-अलग कोणों से की जा रही है.

यूएस सीक्रेट सर्विस ने जारी किया बयान

यूएस सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मेलानिया ट्रंप और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार, गोलीबारी बॉलरूम के ऊपर स्थित एक कमरे में हुई. आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए ट्रंप को चारों तरफ से घेर लिया और मंच से बाहर निकाल लिया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि फायरिंग अचानक शुरू होती है, जिससे हॉल में अफरा-तफरी मच जाती है. इस दौरान ट्रंप मंच पर मौजूद थे, जबकि सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय होकर उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लेते हैं. कई लोग घबराकर टेबल के नीचे छिपते नजर आते हैं.

किसने किया हमले 

Advertisement

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 31 वर्ष बताई जा रही है. वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है. FBI के मुताबिक, हमलावर ने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को निशाना बनाकर फायरिंग की थी. हालांकि एजेंट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वह सुरक्षित बच गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास शॉटगन थी और वह डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी.

घटना के बाद ट्रंप का सोशल मीडिया पर बयान 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की उन्होंने सराहना की. उन्होंने कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है और इवेंट को जारी रखने या न रखने का फैसला लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटीज करेंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'डीसी में एक शानदार शाम रही. सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया. उन्होंने जल्दी और बहादुरी से काम किया. शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम शो को जारी रखें लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर फैसला करेगा. वे जल्द ही फैसला लेंगे.'

Advertisement

दूसरी पोस्ट में ट्रंप की जानकारी

एक अन्य पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'लॉ एनफोर्समेंट ने अपील की है कि हम प्रोटोकॉल के हिसाब से जगह छोड़ दें, जो हम तुरंत कर रहे हैं. मैं 30 मिनट में व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. फर्स्ट लेडी, वाइस प्रेसिडेंट और सभी कैबिनेट सदस्य एकदम ठीक हैं. हम आधे घंटे में आपसे बात करेंगे. मैंने इवेंट के इंचार्ज सभी रिप्रेजेंटेटिव से बात की है और हम 30 दिनों के अंदर रीशेड्यूल करेंगे.'

Advertisement

घटना के दौरान अफरा तफरी का माहौल

फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में घबराहट फैल गई. सीक्रेट सर्विस एजेंट और अन्य सुरक्षा कर्मी तुरंत बैंक्वेट हॉल की ओर दौड़े. कई गेस्ट टेबल के नीचे छिप गए, जबकि सिक्योरिटी ऑफिसर लोगों को झुकने की सलाह देते रहे. इस कार्यक्रम में क़रीब 2600 लोग शामिल थे. इवेंट में मौजूद कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पांच से आठ गोलियों जैसी आवाज सुनी. राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण का इंतजार कर रहे सैकड़ों पत्रकारों, मशहूर हस्तियों और नेताओं से भरे हॉल को तुरंत खाली कराया गया. वेन्यू के अंदर नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात किया गया और लोगों को बाहर निकालकर दोबारा प्रवेश नहीं दिया गया. आसपास का इलाका पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रहा.

जांच और शुरुआती जानकारी

अधिकारियों ने अभी तक घटना की असल वजह की पुष्टि नहीं की है. एक लॉ एनफोर्समेंट अधिकारी के अनुसार, मामले में एक शूटर शामिल था, हालांकि विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हेड टेबल पर मौजूद लोगों में ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई कैबिनेट सदस्य शामिल थे. सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है. अमेरिकी मीडिया सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति सुरक्षित हैं, जबकि एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने भी कैबिनेट सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स इवेंट का संदर्भ

Advertisement

यह डिनर ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल में वॉशिंगटन में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन इवेंट में उनकी पहली भागीदारी थी. इसमें पत्रकार, राजनीतिक हस्तियां, सेलिब्रिटी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही मनोरंजन सेगमेंट भी रखा गया था. घटना की जांच जारी है और अधिकारियों के अनुसार स्थिति स्पष्ट होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि डिनर में मौजूद डेमोक्रेटिक कांग्रेसी जेमी रस्किन ने कहा कि उन्होंने किसी शूटर को नहीं देखा, लेकिन अफरा तफरी का माहौल जरूर था. उन्होंने बताया कि 'मुझे लगता है कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने मुझे जमीन पर और कुछ दूसरे लोगों के ऊपर गिरा दिया और लोग चीख चिल्ला रहे थे.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें