Advertisement

Loading Ad...

घुसपैठियों पर क्रैकडाउन के बीच बांग्लादेश ने बंगाल के CM सुवेंदु के लिए भेजा गिफ्ट, क्या है वजह, लगने लगीं अटकलें

बांग्लादेश ने बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के लिए एक गिफ्ट भेजा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों पर क्रैकडाउन के बीच सुवेंदु को मिले इस उपहार पर कूटनीतिक राजनीति तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि क्या बांग्लादेशी सरकार बंगाल और भारत के टोन को इसके जरिए डाउन करना चाह रही है.

Suvendu Adhikari/ Tarique Rahman/ Image Source: IANS
Loading Ad...

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई और बांग्लादेश में बदले राजनीतिक समीकरणों की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के बीच बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी को 100 किलोग्राम आम भेजे हैं. इतना ही नहीं, 'आम भेजने की परंपरा' को कायम रखते हुए दूसरी ओर त्रिपुरा सरकार और राज्यपाल के लिए 600 किलोग्राम प्रीमियम आमों की सौगात भेजी गई है.

आपको बता दें कि मौजूदा समय में कूटनीतिक रिश्तों के बीच आमों का आदान-प्रदान अहम हो जाता है. भारत और बांग्लादेश के बीच आमों के आदान-प्रदान की पुरानी परंपरा रही है. इतना ही नहीं, मुश्किल वक्त में भारत ने भी बांग्लादेश की मदद की है. वह भी तब जब बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद हिंदुओं पर लगातार हमले बढ़े और भारत की ओर गंदी नजर डाली गई.

भारत ने बांग्लादेश को दी मुश्किल वक्त में मदद!

Loading Ad...

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादास्पद बयान दिए गए, चिकन नेक और ग्रेटर बांग्लादेश के हसीन सपने तक देखे जाने लगे. फिर भी भारत ने खाड़ी जंग के बीच तेल और डीजल की भारी खेप बांग्लादेश को भेजी. वह भी तब जब होर्मुज संकट के कारण भारत को खुद घरेलू स्तर पर तेल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में बंगाल में घुसपैठियों पर नई बीजेपी सरकार के क्रैकडाउन और बयानबाजी के बीच इस बार आम भेजने की टाइमिंग और राजनीतिक संदर्भ ने इसे खास बना दिया है.

Loading Ad...

बांग्लादेश ने सुवेंदु को भेजा 100 KG आम

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के सीएम को भेजे गए 100 किलो आम मंगलवार को बेनापोल सीमा के रास्ते भारत पहुंचे. इसके बाद इन्हें कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को सौंपा गया. बुधवार को उप उच्चायोग ने आमों की यह खेप मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा दी.

Loading Ad...

मालूम हो कि बांग्लादेश की ओर से इस आम डिप्लोमेसी की कोशिश की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल के दिनों में बांग्लादेश के कई नेताओं ने सुवेंदु अधिकारी की बांग्लादेश को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी. सत्ताधारी बीएनपी के सांसदों ने पड़ोसी धर्म की दुहाई देते हुए भारत सरकार से मांग की थी कि सुवेंदु बाबू पर लगाम लगाई जाए. इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने दलील दी कि भारत बांग्लादेशी लोगों के दिल जीतने की कोशिश करे.

ये भी पढ़ें: ‘सुवेंदु बाबू पर लगाम लगाएं…’, अवैध घुसपैठियों पर एक्शन, भड़के बांग्लादेशी सांसद, भारत से कर दी अजीबोगरीब मांग

क्या है बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सुवेंदु अधिकारी का प्लान!

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह भी बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बंगाल की सुवेंदु अधिकारी की सरकार का दो टूक रुख है. सरकार ने पुलिस और प्रशासन को 3D नीति के तहत सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके तहत बंगाल के हर जिले में एक होल्डिंग सेंटर स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं. इतना ही नहीं, BSF को कहा गया है कि होल्डिंग सेंटर में रखने की अधिकतम 30 दिनों की सीमा के अंदर इन घुसपैठियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया बांग्लादेशी BGB के साथ मिलकर पूरी करे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...