Advertisement
ट्रंप पर ईरान का 'बॉलीवुड वार'! अक्षय कुमार के मीम से कसा तगड़ा तंज, पोस्ट हुआ वायरल
US-Iran War: ट्यूनीशिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के चेहरे वाले एक मीम का इस्तेमाल किया.
Advertisement
Iran: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड का एक पुराना मजेदार सीन अचानक अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बन गया है. दरअसल, ट्यूनीशिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के चेहरे वाले एक मीम का इस्तेमाल किया. यह मीम साल 2006 में आई फिल्म 'दीवाने हुए पागल' के एक सीन से बनाया गया है. इसमें अक्षय कुमार के अलग-अलग एक्सप्रेशन को मौजूदा अमेरिका-ईरान तनाव से जोड़कर पेश किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की खूब चर्चा होने लगी.
अक्षय कुमार के दो एक्सप्रेशन और ट्रंप पर तंज
ईरानी दूतावास के आधिकारिक एक्स अकाउंट से 8 सितंबर को यह मीम शेयर किया गया.तस्वीर में अक्षय कुमार एक तरफ रोते हुए और दूसरी तरफ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों एक्सप्रेशन के जरिए दूतावास ने अमेरिका के सामने बताई जा रही अलग-अलग परेशानियों पर व्यंग्य किया. मीम के साथ लिखा गया कि एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन गायब हो गया है, तेल की कीमत 100 डॉलर के करीब पहुंच रही है और चुनाव भी आने वाले हैं. इसके बाद ट्रंप से सवालिया अंदाज में पूछा गया कि उनका सब कुछ कैसा चल रहा है.
Advertisement
Lost an underwater . Oil is nearing $100. Elections are coming. How’s it going, Trump? pic.twitter.com/XxcNCHwlmu
— I.R. Iran in Tunisia🎒(تونس) (@IranembTun) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 8, 2026Advertisement
Loading Ad...
अंडरवाटर ड्रोन से जुड़ा है मामला
ईरानी दूतावास का यह तंज ऐसे समय आया है, जब ईरान की ओर से दावा किया गया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश के पास एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को अपने कब्जे में लिया है. इसी दावे को लेकर ईरान की ओर से अमेरिका पर कई तरह की टिप्पणियां और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं. अक्षय कुमार का यह मीम भी उसी घटनाक्रम पर कटाक्ष करता नजर आया.
Advertisement
तेल की कीमत और चुनाव का भी जिक्र
मीम में सिर्फ ड्रोन का मुद्दा ही नहीं उठाया गया. इसमें तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में होने वाले चुनावों का भी जिक्र किया गया. यानी ईरानी दूतावास ने एक ही मजेदार तस्वीर के जरिए ड्रोन, तेल बाजार और अमेरिकी राजनीति तीनों को जोड़कर ट्रंप पर निशाना साधा. सोशल मीडिया के दौर में किसी गंभीर राजनीतिक मुद्दे को मीम के जरिए पेश करने का यह तरीका लोगों का ध्यान आसानी से खींच लेता है.
These monsters have completely lost it. How long does the world keep tolerating this? We Iranians only have our lives to defend ourselves with.
How long will the world's powerful armies just sit back and watch? #EndTheIslamicRepublic@POTUS @SecWar pic.twitter.com/1ZKVUbGvh0— Freedom4Iran🇮🇷 (@EpicFuryIran) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 9, 2026Advertisement
Loading Ad...
ईरान पहले भी कर चुका है मीम का इस्तेमाल
ईरानी डिप्लोमैटिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मीम और पॉप कल्चर का इस्तेमाल कोई बिल्कुल नया तरीका नहीं है. इससे पहले भी ईरान से जुड़े कुछ आधिकारिक अकाउंट्स अमेरिका और ट्रंप की नीतियों पर व्यंग्य करने के लिए सोशल मीडिया के मजेदार और वायरल कंटेंट का सहारा ले चुके हैं. इस बार खास बात यह रही कि इसमें भारतीय बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता के सीन को शामिल किया गया.
गणपति बप्पा के भक्तों को बड़ा तोहफा! 17 दिन नहीं देना होगा टोल, ऐसे मिलेगा पास, जानें पूरी प्रक्रिया
Advertisement
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
अक्षय कुमार की तस्वीर वाला यह मीम सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस पर चला गया. कई लोगों को यह बात मजेदार लगी कि बॉलीवुड की एक कॉमेडी फिल्म का सीन अचानक अमेरिका-ईरान जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय विवाद में इस्तेमाल हो रहा है. कुछ यूजर्स ने मजाक में अक्षय कुमार को 'जियोपॉलिटिकल एसेट' तक बता दिया. इस तरह एक पुराने बॉलीवुड सीन ने सोशल मीडिया की मीम दुनिया से निकलकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति की बहस में अपनी जगह बना ली.
यह भी पढ़ें