जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सरकार का बड़ा फैसला, समय पर हर घर तक पहुंचेगी LPG गैस, बुकिंग से डिलीवरी तक बदले नियम

LPG Crisis: सरकार ने साफ़ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. सप्लाई पूरी तरह नार्मल है और लोगों तक समय पर गैस पहुंच रही है.

सरकार का बड़ा फैसला, समय पर हर घर तक पहुंचेगी LPG गैस, बुकिंग से डिलीवरी तक बदले नियम
Image Source: Pexels
Advertisement

LPG Gas Cylinder: हाल के समय में दुनियाभर में चल रहे तनाव और ईंधन की सप्लाई को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन भारत सरकार ने साफ़ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG ) की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. सप्लाई पूरी तरह नार्मल है और लोगों तक समय पर गैस पहुंच रही है. सरकार ने लोगों से खास तौर पर यह अपील की है कि वे बिना जरूरत के ज्यादा गैस बुक ( Gas Book ) न करें या जमा न करें, क्योकि ऐसा करने से सिस्टम पर बेवजह दबाव बढ़ता है और दूसरों को दिक्कत हो सकती है.

बुकिंग और डिलीवरी में क्या बदला है?

सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए हैं कि हर व्यक्ति तक बराबरी से गैस पहुंचे. अब शहरों में गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. वहीं गांवों में यह समय 45 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि हर उपभोक्ता को सही समय पर गैस मिले और कहीं भी कमी जैसी स्थिति न बने.

Advertisement

उत्पादन बढ़ा

सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपना उत्पादन बढ़ाएं, ताकि सप्लाई पर कोई असर न पड़े. साथ ही एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे दूसरे ईंधनों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. खासकर छोटे और मध्यम स्तर के उपयोगकर्ताओं के लिए कोयले की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है, ताकि जरूरत के समय विकल्प मौजूद रहें.

गैस कनेक्शन के साथ मिलती है ₹50 लाख तक की सुरक्षा, जानिए क्या-क्या होता है कवर

Advertisement

जरूरी सेवाओं को पहले मिलेगी गैस

सरकार ने यह भी साफ किया है कि अस्पतालों और स्कूलों जैसी जरूरी जगहों पर गैस की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी. इन संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आम लोगों की जिंदगी पर कोई असर न पड़े.

डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता

आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन गैस बुकिंग कर रहे हैं - करीब 95% बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही है. वहीं 91% डिलीवरी एक खास कोड (DAC) के जरिए की जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सही सिलेंडर सही व्यक्ति तक पहुंचे. इससे चोरी और गड़बड़ी पर भी काफी हद तक रोक लगी है.

Advertisement

रिकॉर्ड सप्लाई से भरोसा बढ़ा

सरकार ने 7 अप्रैल 2026 को एक दिन में 53.5 लाख घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई की, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इससे यह साफ होता है कि सिस्टम मजबूत है और बढ़ती मांग को आसानी से पूरा कर सकता है.

कालाबाजारी पर सख्ती

Advertisement

यह भी पढ़ें

अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सरकार काफी सख्त हो गई है. देशभर में छापेमारी की गई है, कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और सस्पेंशन जैसी कार्रवाई की गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें