रेलवे का सख्त एक्शन! IRCTC के 3 करोड़ यूजर आईडी पर ताला, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं...

IRCTC Rules: सरकार ने ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. एक छोटी सी गलती, जैसे गलत जानकारी देना, फर्जी आईडी बनाना या नियमों के खिलाफ टिकट बुक करना, आपका अकाउंट बंद करवा सकता है.

रेलवे का सख्त एक्शन! IRCTC के 3 करोड़ यूजर आईडी पर ताला, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं...
Image Source: Social Media

Indian Railway: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. सरकार ने ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. एक छोटी सी गलती, जैसे गलत जानकारी देना, फर्जी आईडी बनाना या नियमों के खिलाफ टिकट बुक करना, आपका अकाउंट बंद करवा सकता है.

रेल मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की जानकारी

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने राज्यसभा में बताया कि साल 2025 में लगभग 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी बंद कर दी गईं. ये वे अकाउंट थे जिन पर धोखाधड़ी या गलत तरीके से टिकट बुक करने का शक था. सरकार का मकसद है कि असली यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सके और दलालों या फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाई जा सके.

आधार ओटीपी से बढ़ी पारदर्शिता

रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन (OTP Verification) शुरू किया है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि टिकट वही व्यक्ति बुक कर रहा है जो असली यूजर है. इस कदम से टिकट की उपलब्धता बेहतर हुई है और तत्काल टिकट में पारदर्शिता बढ़ी है. अब फर्जी आईडी बनाकर टिकट ब्लॉक करना आसान नहीं रह गया है.

साइबर सुरक्षा पर खास नजर

रेल मंत्री ने बताया कि आरक्षण प्रणाली की नियमित जांच की जाती है. Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) से जुड़ी एजेंसियां सिस्टम का सुरक्षा ऑडिट करती हैं. साल 2025 में 3.99 लाख संदिग्ध बुकिंग से जुड़ी 376 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर मिलीं. इसके अलावा 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन भी ब्लॉक किए गए, ताकि कोई फर्जी गतिविधि न कर सके.

ट्रेनों में भी बढ़ी सुरक्षा

सिर्फ ऑनलाइन सिस्टम ही नहीं, बल्कि ट्रेनों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है. अब तक लगभग 12,300 डिब्बों और 460 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं. इसमें Vande Bharat Express और Amrit Bharat Express जैसी ट्रेनों के सभी परिचालित रेक शामिल हैं. इन कैमरों से चोरी, तोड़फोड़ और शरारती गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और किसी घटना की जांच में मदद मिलेगी.

क्या रखें ध्यान?

यह भी पढ़ें

यात्रियों को चाहिए कि वे सिर्फ अपने असली और सत्यापित अकाउंट से ही टिकट बुक करें. किसी एजेंट या संदिग्ध वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने से बचें. अपनी आईडी और पासवर्ड किसी से साझा न करें. नियमों का पालन करेंगे तो आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा और यात्रा भी बिना परेशानी के होगी.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
भारतीय सेना का वो जांबाज़ जो चीनी फौज से अकेला भिड़ गया,कर्नल ने कैमरे पर आकर पूरा सच बता दिया!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें