×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हस्तशिल्प से हैंडमेड तक: SHE Marts में लड़कियां बेचेंगी अपने हुनर के प्रोडक्ट्स, जानिए क्या-क्या मिलेगा खास

SHE Marts: यह एक ऐसा रिटेल प्लेटफॉर्म होगा जहां महिलाएं खुद अपनी दुकान की मालिक होंगी और अपने बनाए हुए प्रोडक्ट सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी. अब महिलाओं को अपना सामान बेचने के लिए बड़ी दुकान या ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं होगी. उन्हें एक तैयार बाजार मिलेगा, जहां उनका हुनर ही उनकी कमाई बनेगा.

हस्तशिल्प से हैंडमेड तक: SHE Marts में लड़कियां बेचेंगी अपने हुनर के प्रोडक्ट्स, जानिए क्या-क्या मिलेगा खास
Image Source: Social Media
Advertisement

SHE Marts: 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. इसके तहत SHE Marts शुरू करने का ऐलान किया गया है. यह एक ऐसा रिटेल प्लेटफॉर्म होगा जहां महिलाएं खुद अपनी दुकान की मालिक होंगी और अपने बनाए हुए प्रोडक्ट सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी. अब महिलाओं को अपना सामान बेचने के लिए बड़ी दुकान या ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं होगी. उन्हें एक तैयार बाजार मिलेगा, जहां उनका हुनर ही उनकी कमाई बनेगा.

क्यों खास है SHE Marts की पहल( SHE Marts)

आज शहरों और कस्बों में पढ़ने वाली, नौकरी करने वाली और छोटे कारोबार से जुड़ी लड़कियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में सरकार की यह पहल उनके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है. स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं को SHE Marts से जोड़ा जाएगा, ताकि गांव, कस्बे और शहर की महिलाएं भी आसानी से इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन सकें. साथ ही हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा से यह साफ संकेत मिलता है कि कामकाजी और पढ़ाई कर रही लड़कियों के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है. SHE Marts इसी सोच को आगे बढ़ाता है.

यहां बिकेंगे लोकल और हस्तनिर्मित प्रोडक्ट ( SHE Marts)

Advertisement

SHE Marts में सबसे ज्यादा प्राथमिकता उस इलाके की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को दी जाएगी. इसमें हथकरघा और हस्तशिल्प, टेक्सटाइल आइटम, सिलाई-कढ़ाई से बने कपड़े, सजावटी सामान जैसी चीजें शामिल होंगी. गांव और कस्बों में बनने वाले पारंपरिक सामान को अब एक व्यवस्थित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलेगा. ग्राहक भी एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के लोकल प्रोडक्ट खरीद सकेंगे. इससे स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को सीधा फायदा होगा.

घर का बना खाना और रोजमर्रा के सामान भी मिलेंगे (SHE Marts)

SHE Marts में सिर्फ कपड़े या सजावटी चीजें ही नहीं, बल्कि होममेड फूड आइटम भी बेचे जा सकेंगे. जैसे अचार, पापड़, मसाले, ऑर्गेनिक अनाज और दूसरे घरेलू उत्पाद. यानी रोजमर्रा की जरूरत का सामान और पारंपरिक स्वाद, दोनों एक ही छत के नीचे मिलेंगे. जो महिलाएं घर बैठे ये चीजें बनाती हैं, उनके लिए यह कमाई का बेहतरीन जरिया बन सकता है.

ब्यूटी, स्टार्टअप और गिफ्ट प्रोडक्ट्स का भी मौका

Advertisement

SHE Marts सिर्फ पारंपरिक चीजों तक सीमित नहीं रहेगा. यहां महिला स्टार्टअप्स द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट, ब्यूटी और स्किन केयर आइटम, हैंडमेड गिफ्ट और डेकोरेटिव सामान भी बेचे जा सकेंगे. जो लड़कियां घर से छोटा बिजनेस चला रही हैं, उन्हें तैयार बाजार मिलेगा और अलग से दुकान खोलने का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा.

आत्मनिर्भर महिलाओं की ओर एक मजबूत कदम

यह भी पढ़ें

लखपति दीदी और मुद्रा योजना जैसी पहलों के बाद SHE Marts महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में अगला बड़ा कदम माना जा सकता है. यहां हुनर, जरूरत और बाजार तीनों का सीधा जुड़ाव होगा इससे महिलाएं न सिर्फ अपनी पहचान बना सकेंगी, बल्कि आत्मनिर्भर होकर देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान दे सकेंगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें