8वें वेतन आयोग के नाम पर डिजिटल स्कैम, एक मैसेज और पूरा फोन हो जाएगा स्कैन, सरकार ने जारी की चेतावनी, ऐसे रहें सेफ

8th Pay Commission Scam: ठग लोगों को मैसेज के जरिए APK लिंक भेजते हैं. जिसके जरिए 8th CPC Salary Calculator नाम की ऐप डाउनलोड करवाते हैं.

8वें वेतन आयोग के नाम पर डिजिटल स्कैम, एक मैसेज और पूरा फोन हो जाएगा स्कैन, सरकार ने जारी की चेतावनी, ऐसे रहें सेफ

देश में अभी 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है लेकिन शातिर ठग इसके नाम पर बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. ऑनलाइन स्कैमर सैलरी कैलकुलेटर या 8वां वेतन आयोग के जरिए ठगी का नया तरीका निकाला है. ठगी के लिए स्कैमर लोगों से ऑनलाइन ऐप डाउनलोड करवाते हैं और खाते से रकम उड़ा लेते हैं. अब गृह मंत्रालय ने लोगों को इस खतरे के बारे में चेतावनी दी है. 

गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा पहल 'साइबर दोस्त' ने इस खतरे को लेकर चेतावनी दी है. क्योंकि ठगों के निशाने पर सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी हैं. ठग लोगों को 8th CPC Salary Calculator नाम की ऐप डाउनलोड करवाते हैं. 

8वें वेतन आयोग के नाम पर कैसे होती है ठगी? 

8th CPC Salary Calculator ऐप प्ले स्टोर पर नहीं है. इसलिए ठग APK के जरिए साइट लोड करवाते हैं. इसके जरिए ठग को सिस्टम या फोन का पूरा एक्सेस मिल जाता है. एक बार यूजर के फोन में APK फाइल के इंस्टॉल होते ही स्कैमर फोन की गतिविधि पर नजर रख सकते हैं. ऐसे में मैसेज और OTP भी एक्सेस करने में देरी नहीं लगती. देखते ही देखते स्कैमर खाते से रकम उड़ा लेते हैं. APK फाइल ठगों का नया तरीका है, जिससे वह आसानी से फोन को खंगाल कर खातों की सीक्रेट जानकारी जुटा लेते हैं. 

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि APK के जरिए वो ही ऐप डाउनलोड किए जाते हैं जिन्हें सुरक्षा पॉलिसी के जरिए गूगल प्ले स्टोर पर जगह नहीं मिलती. APK साइट लोड करवाने से पहले ठग पहले यूजर को मैसेज भेजते हैं. जिसमें सैलरी कैलकुलेटर या 8वां वेतन आयोग के नाम वाली ऐप का Link होता है. क्योंकि लोग इसे सरकारी संदेश समझकर झांसे में आ जाते हैं. 

कैसे रह सकते हैं सेफ? 

केंद्र सरकार की ‘साइबर दोस्त’ पहल और IT सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को साइबर स्कैम से बचने के लिए समय-समय पर आगाह करती रहती हैं. सबसे पहले समझने वाली बात ये है कि भारत सरकार कभी भी व्हाट्सएप या किसी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कोई APK फाइल नहीं भेजती. दूसरी बात अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को तुरंत डिलीट करें. ध्यान रहे कि अंजान नंबरों से आए कॉल मैसेज पर रेस्पॉन्स भारी पड़ सकता है. 

यह भी पढ़़ें- लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, New Aadhaar App करेगा घर बैठे सारे काम फटाफट

WhatsApp पर भी अनजान नंबरों से आने वाले लिंक्स पर क्लिक न करें. मैसेज के जरिए आए Link गलती से खुल भी जाए तो पेज को तुरंत बंद कर दें. ऐप डाउनलोड होने लगे तो उसे रोक दें, डिलीट कर दें या फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें. 8वें वेतन आयोग या किसी भी अन्य सरकारी योजना के बारे में सरकार खुद जानकारी अपने आधिकारिक स्रोतों से देती है. इनसे संबंधित जानकारी वेबसाइट पर जाकर मिल जाएगी. सरकारी विज्ञापनों के जरिए बार-बार OTP न शेयर करने की चेतावनी दी जाती है. ऐसे में खास ख्याल रखें. 

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने भी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट पर बात की थी. जिसमें उन्होंने ठगी से बचने का फॉर्मूला सुझाया था. उन्होंने ‘रुको-सोचो और एक्शन लो’ का मंत्र दिया था. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें