×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Apple इस साल नए प्रोडक्ट्स के साथ पुराने डिवाइसेस भी बंद करेगी, जानिए क्यों

iPhone 16e: ऐप्पल स्टोर्स में इन पुराने मॉडल्स की सप्लाई पहले ही कम हो चुकी है और आने वाले दिनों में इनके अपडेटेड वर्जन बाजार में आ जाएंगे. ऐसे में ऐप्पल ने इन पुराने डिवाइसेस को बंद करने का फैसला लिया है.

Apple इस साल नए प्रोडक्ट्स के साथ पुराने डिवाइसेस भी बंद करेगी, जानिए क्यों
Image Source: Social Media
Advertisement

iPhone: इस साल ऐप्पल कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लेकिन सिर्फ नए प्रोडक्ट्स ही नहीं, कंपनी पुराने प्रोडक्ट्स को भी धीरे-धीरे बंद करने वाली है. ऐप्पल स्टोर्स में इन पुराने मॉडल्स की सप्लाई पहले ही कम हो चुकी है और आने वाले दिनों में इनके अपडेटेड वर्जन बाजार में आ जाएंगे. ऐसे में ऐप्पल ने इन पुराने डिवाइसेस को बंद करने का फैसला लिया है.

iPhone 16e जल्द होगा बंद

iPhone 16e को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब इसके अगले वर्जन iPhone 17e को लॉन्च किया जा रहा है. इसलिए ऐप्पल ने iPhone 16e को बंद करने का फैसला किया है. ऐप्पल स्टोर्स में इसकी सप्लाई लगभग खत्म हो चुकी है और अगले हफ्तों में इसे खरीदना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement

M3 iPad Air का भी होगा अलविदा

M3 iPad Air पिछले साल मार्च में आया था. अब कंपनी M4 iPad Air पर काम कर रही है और यह अगले कुछ हफ्तों में मार्केट में लॉन्च हो सकता है. iPhone 16e की तरह, ऐप्पल स्टोर्स पर M3 iPad Air की भी सप्लाई कम हो गई है. इसका मतलब है कि जल्दी ही यह भी ऐप्पल के पुराने प्रोडक्ट्स की सूची में शामिल हो जाएगा.

Apple Studio Display की भी सप्लाई कम

Apple Studio Display को लगभग 4 साल पहले लॉन्च किया गया था. अब इसका नया मॉडल आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल के स्टोर्स में इसकी सप्लाई बहुत कम हो गई है और नई शिपमेंट आने में कुछ समय लग सकता है. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसका नया वर्जन मार्केट में आ जाएगा और पुराना मॉडल बंद हो जाएगा.

Advertisement

M4 Pro और M4 Max वाली MacBook Pro बदलेंगी

यह भी पढ़ें

अभी मार्केट में MacBook Pro के तीन वर्जन हैं - M4 Pro, M4 Max और M5. अब खबर है कि M4 Pro और M4 Max मॉडल्स को M5 Pro और M5 Max वर्जन के साथ रिप्लेस किया जाएगा. इसका मतलब है कि आने वाले समय में M4 वर्जन की MacBook Pro ऐप्पल स्टोर्स से गायब हो जाएगी.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें