बिना किसी इंसान के कंपनी चला रहा ये शख्स, 15 AI एजेंट्स संभालते हैं सब काम

AI Agent: हाल ही में एक नई खबर आई है, जिससे पता चलता है कि भविष्य में यह ट्रेंड और भी बढ़ सकता है. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक आदमी अपनी पूरी कंपनी बिना किसी इंसान के चला रहा है. यहां डेटा मैनेजमेंट, HR, सप्लाई चैन, और कम्युनिकेशन जैसे सभी काम सिर्फ एआई एजेंट्स कर रहे हैं.

बिना किसी इंसान के कंपनी चला रहा ये शख्स, 15 AI एजेंट्स संभालते हैं सब काम
Image Source: Social Media

AI Agent Team: आज के समय में एआई (Artificial Intelligence) तेजी से लोगों की नौकरी को प्रभावित कर रहा है. दुनिया भर में लाखों लोगों की नौकरियां पहले ही चली गई हैं, और बड़ी कंपनियां जैसे अमेजन भी एआई पर ध्यान देते हुए कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. अब हाल ही में एक नई खबर आई है, जिससे पता चलता है कि भविष्य में यह ट्रेंड और भी बढ़ सकता है. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक आदमी अपनी पूरी कंपनी बिना किसी इंसान के चला रहा है. यहां डेटा मैनेजमेंट, HR, सप्लाई चैन, और कम्युनिकेशन जैसे सभी काम सिर्फ एआई एजेंट्स कर रहे हैं.

फ्लोरिडा के Aaron Sneed और उनकी एआई टीम

फ्लोरिडा के डिफेंस-टेक एंटरप्रेन्योर Aaron Sneed अपनी कंपनी चलाने के लिए 15 एआई एजेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इससे उनकी लागत बहुत कम हो गई है और काम जल्दी पूरा हो जाता है. बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में Sneed ने कहा कि उन्होंने एक काउंसिल बनाई है। इसमें 15 एआई एजेंट्स हैं और हर एक एजेंट को अलग-अलग काम दिए गए हैं. इन सबको मैनेज करने के लिए एक चीफ ऑफ स्टाफ एजेंट है, जो कामों की प्राथमिकता तय करता है। काउंसिल की मीटिंग में सभी डॉक्यूमेंट और प्रपोजल चेक किए जाते हैं ताकि कोई गलती न रहे.

एआई एजेंट्स को मिली खास ट्रेनिंग

Sneed कई सालों से ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे चैटजीपीटी बिजनेस प्लेटफॉर्म और एनवीडिया हार्डवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं. एआई एजेंट्स को इस तरह ट्रेन किया गया है कि वे सिर्फ इंस्ट्रक्शन फॉलो न करें, बल्कि आइडिया को चैलेंज करें, प्रपोजल एनलाइज करें और फीडबैक भी दें. इसका मतलब यह है कि ये एजेंट्स सिर्फ मशीन की तरह काम नहीं करते, बल्कि सोच-समझकर सुझाव भी देते हैं.

एआई पर पूरा भरोसा नहीं

हालांकि Aaron Sneed पूरी तरह एआई पर काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें इस तकनीक पर पूरा भरोसा नहीं है. उनका मानना है कि एआई इंसान की जगह पूरी तरह नहीं ले सकता. उदाहरण के तौर पर उनका लीगल एजेंट डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट और डेटा प्रोसेस कर सकता है, लेकिन सबसे जरूरी निर्णय इंसानी वकील ही ले सकता है. उनका कहना है कि एआई सही काम करता है, लेकिन ह्यूमन एक्सपीरियंस और संदर्भ समझने की क्षमता अभी भी इंसान में ही है.

इस कहानी से यह साफ है कि एआई आने वाले समय में कई कामों में इंसानों की जगह ले सकता है, लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिनमें इंसानी समझ और अनुभव की जरूरत होगी. हालांकि यह डर भी है कि अगर कंपनियां पूरी तरह एआई पर निर्भर हो जाएं तो नौकरी की सुरक्षा पर असर पड़ेगा. इसलिए आने वाले समय में एआई और इंसानी काम का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
भारतीय सेना का वो जांबाज़ जो चीनी फौज से अकेला भिड़ गया,कर्नल ने कैमरे पर आकर पूरा सच बता दिया!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें