होटल चेक-इन का नया तरीका, अब आधार कार्ड नहीं, QR Code स्कैन करते ही मिलेगा रूम
Aadhaar Card: अब आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद mAadhaar ऐप की मदद से ही अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं. हाल ही में यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करके इस नई सुविधा के बारे में बताया है.
Follow Us:
Hotel Check-In New Rules: भारत में अक्सर जब भी कोई व्यक्ति होटल में रुकने जाता है तो उसे अपनी पहचान साबित करने के लिए कोई आईडी देनी पड़ती है. ज्यादातर लोग इसके लिए Unique Identification Authority of India द्वारा जारी Aadhaar Card दिखाते हैं. कई बार होटल वाले आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी मांगते हैं. लेकिन अब यह प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है. अब होटल में चेक-इन करने के लिए आपको फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी.
अब आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद mAadhaar ऐप की मदद से ही अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं. हाल ही में यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करके इस नई सुविधा के बारे में बताया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि होटल में चेक-इन का पूरा काम अब सिर्फ स्मार्टफोन, फेस स्कैन और QR कोड की मदद से किया जा सकता है. इससे लोगों को न तो कार्ड खोने की चिंता रहेगी और न ही कागजों की फोटो कॉपी संभालने की परेशानी.
Hotel check-in made simpler with the Aadhaar App. Verify instantly and enjoy a smooth, paperless check-in experience.#Aadhaar #UIDAI #AadhaarApp #HotelCheckIn #Paperless #DigitalIdentity pic.twitter.com/mkqdEkJQvx
— Aadhaar (@UIDAI) March 6, 2026
QR कोड से होगा होटल में चेक-इन
वीडियो में एक उदाहरण के जरिए पूरी प्रक्रिया को समझाया गया है.इसमें दिखाया गया है कि एक यात्री होटल पहुंचती है और उसे याद आता है कि उसका आधार कार्ड घर पर ही रह गया है. पहले ऐसी स्थिति में होटल में रुकना मुश्किल हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.
यात्री अपने फोन में आधार ऐप खोलती है और उसी के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि कर लेती है. इसमें उसे कोई फिजिकल आईडी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही किसी तरह की फोटो कॉपी देनी पड़ती है. ऐप में मौजूद फेस वेरिफिकेशन फीचर के जरिए उसकी पहचान तुरंत कन्फर्म हो जाती है. इसके बाद ऐप एक QR कोड बना देता है, जिसे होटल स्कैन करके उसकी पहचान जांच लेता है और चेक-इन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है.
आधार ऐप से होटल में चेक-इन कैसे करें
अगर आप भी होटल में इस सुविधा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है. सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store से आधार ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसमें अपना आधार नंबर दर्ज करना होता है.
इसके बाद ऐप आपके फोन के कैमरे की मदद से फेस वेरिफिकेशन करता है. यानी आपको सिर्फ कैमरे की तरफ देखकर अपनी पहचान की पुष्टि करनी होती है. जब आपकी पहचान सही साबित हो जाती है तो ऐप तुरंत एक QR कोड बना देता है. होटल रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी इस QR कोड को स्कैन कर लेते हैं और कुछ ही सेकंड में आपका चेक-इन पूरा हो जाता है.
यह भी पढ़ें
इस नई सुविधा से होटल में चेक-इन की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित हो गई है. अब लोगों को फिजिकल कार्ड साथ रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और पहचान सत्यापन का काम भी बहुत कम समय में पूरा हो जाएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें