Advertisement

Loading Ad...

फिर बढ़े घरेलू LPG के दाम, तेल कंपनियों ने की ₹29 की बढ़ोतरी, दिल्ली में ₹942 हुई 14.2 KG वाले सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है. तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के 29 रुपए तक दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में अब 14.2 KG वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹942 हो गई है.

LPG Cylinder Price Hiked (Image Source: CANVA)
Loading Ad...

खाड़ी में जंग और होर्मुज में नाकेबंदी की वजह से तेल-गैस की सप्लाई में आ रही दिक्कतों ने एक बार फिर आ आदमी की जेब पर डाका डाला है. देश में फिर से लोगों के ऊपर महंगाई की मार पड़ी है. सरकारी तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की गई है. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. 

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक पिछली बढ़ोतरी से घरेलू LPG बिक्री पर हुए नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाई थी. हालिया बदलाव से पहले, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बेचे जाने वाले हर LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था.

दिल्ली में लागू हुई LPG सिलेंडरों की नई कीमत

Loading Ad...

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 7 जून से लागू हो जाएगी. इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी. तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी के दाम में 42 रुपये की वृद्धि की थी.

Loading Ad...

5 महीनों में कई बार बढ़े LPG सिलेंडर्स के दाम

जून में हुई इस बढ़ोतरी को मिलाकर बीते पांच महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. फरवरी में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद मार्च में 115 रुपये की एक और वृद्धि हुई. अप्रैल में 993 रुपये प्रति सिलेंडर की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 1 जून से दरों में एक बार फिर बदलाव किया गया.

Loading Ad...

बताया गया कि ईंधन और परिवहन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया गया. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की थी.

सूत्रों की मानें तो पिछली कई बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियां को घाटा ही हो रहा था. पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे उन्हें पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

दिल्ली-NCR में 1 महीने के अंदर 6 रुपये बढ़े CNG के दाम

Loading Ad...

बीते दिनों दिल्ली और आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी. 15 मई से सीएनजी की कीमतों में चार अलग-अलग संशोधनों के जरिए कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई.

ये भी पढ़ें: CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, दिल्ली में इतने रुपये प्रति किलो हुई महंगी

ये भी पढ़ें: महंगाई का नया झटका… कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Loading Ad...

पेट्रोल के दाम भी कई बार बढ़े

19 मई को पेट्रोल 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था. इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई थी.

इससे पहले 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...