Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

LinkedIn को समझा था करियर का प्लेटफॉर्म, लेकिन यहां हुआ कुछ ऐसा, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

उदयपुर की ब्रांड मार्केटिंग प्रोफेशनल मुद्रिका कवडिया को LinkedIn पर नौकरी के बजाय शादी का रिश्ता मिल गया. महिला ने मैसेज कर उनकी शादी और सगाई को लेकर सवाल किया.

Representative Photo Via Canva
Loading Ad...

आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से करते हैं. इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए करते हैं, जबकि LinkedIn को नौकरी, करियर और प्रोफेशनल नेटवर्किंग का मज़बूत प्लेटफॉर्म माना जाता है. लेकिन उदयपुर की ब्रांड मार्केटिंग प्रोफेशनल मुद्रिका कवडिया के लिए LinkedIn का अनुभव कुछ ऐसा रहा, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद भी नहीं की होगी. उन्हें इस प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर नौकरी या बिजनेस से जुड़ा संदेश नहीं, बल्कि शादी का रिश्ता मिल गया.

दरअसल, मुद्रिका को LinkedIn पर एक महिला का मैसेज आया. महिला ने बातचीत की शुरुआत ही इस बात से किया कि वह मुद्रिका की मां की उम्र की हैं और इसलिए उन्हें 'बेटा' कहकर संबोधित कर रही हैं. इसके बाद उन्होंने बिना किसी भूमिका के मुद्रिका से उनकी शादी और सगाई को लेकर सवाल कर दिया.

LinkedIn पर आया शादी का प्रपोजल 

Loading Ad...

महिला ने पूछा कि क्या मुद्रिका की सगाई या शादी हो चुकी है. अगर वह अभी सिंगल हैं, तो उन्होंने दोनों परिवारों के बीच बातचीत आगे बढ़ाने की इच्छा जताई. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के बारे में भी जानकारी दी. महिला के मुताबिक, उनका बेटा साल 1997 में पैदा हुआ है और बायोमेडिकल साइंसेज में पीएचडी (PHD) कर चुका है. फिलहाल वह अमेरिका में रहता है. यह मैसेज पढ़कर मुद्रिका भी हैरान रह गईं. आखिर LinkedIn पर आमतौर पर करियर से जुड़े मैसेज, नौकरी के अवसर और प्रोफेशनल बातचीत ही देखने को मिलती है. ऐसे में शादी का प्रस्ताव मिलना उनके लिए निश्चित तौर पर एक अलग अनुभव था.

Loading Ad...

स्क्रीनशॉट शेयर करते ही वायरल हुआ मामला

मुद्रिका ने इस अनोखे अनुभव को अपने तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया. पोस्ट के साथ उन्होंने इस घटना को बेहद प्यारा और दिलचस्प अनुभव बताया. इसके बाद पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई. लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब LinkedIn भी धीरे-धीरे मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल होने लगा है. वहीं कई लोगों को महिला का बातचीत करने का तरीका पसंद आया.

Loading Ad...

लोगों को क्यों पसंद आया यह अंदाज?

इस मामले में लोगों का ध्यान सिर्फ इस वजह से नहीं गया कि LinkedIn पर शादी का प्रस्ताव आया. महिला ने जिस सीधे और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रखी, उसकी भी काफी चर्चा हुई. उन्होंने न तो लंबी भूमिका बनाई और न ही अपनी बात को घुमाया. सीधे मुद्रिका से उनकी वैवाहिक स्थिति पूछी और फिर अपने बेटे के बारे में जानकारी साझा कर दी. आज के समय में जब रिश्तों के लिए अलग-अलग मैट्रिमोनियल वेबसाइट और ऐप मौजूद हैं, ऐसे में LinkedIn जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर इस तरह का प्रस्ताव सामने आना निश्चित तौर पर अनोखा है. लेकिन अब इस पूरे घटनाक

बदलते दौर में रिश्ते तलाशने का नया तरीका

मुद्रिका की यह कहानी सोशल मीडिया के बदलते इस्तेमाल की एक दिलचस्प तस्वीर भी दिखाती है. डिजिटल दौर में लोग एक-दूसरे तक पहुंचने के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं. अब किसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हमेशा उसी काम तक सीमित नहीं रह गया है, जिसके लिए उसे बनाया गया था.

यह भी पढ़ें

बता दें कि घटना ने एक बात जरूर साबित कर दी कि LinkedIn पर आने वाला अगला मैसेज हमेशा नौकरी या करियर से जुड़ा हो, यह जरूरी नहीं है. यहां कभी जॉब ऑफर मिल सकता है, कभी बिजनेस का प्रस्ताव और कभी किसी मां की तरफ से बेटे के लिए शादी का रिश्ता भी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...