Advertisement
मिस्त्र के विदेश मंत्री का वेलकम करते हुए औंधे मुंह गिरे पाक के डिप्टी PM, टूटा कंधा, हुआ बुरा हश्र, देखें Video
ईरान और अमेरिका के बीच सुलह के लिए मध्यस्था का रोल अदा कर रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बैठक के बीच ही औंधे मुंह गिर गए. हादसा विदेश मंत्रालय के दफ्तर में हुआ, जिसका Video भी सामने आया है.
Advertisement
Ishaq Dar Viral Video: जंग में ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने जा रहे पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार बुरी तरह चोटिल हो गए हैं. उन्हें ये चोट तब लगी जब ईरान को लेकर मिस्त्र के साथ उनकी बैठक होनी थी. इशाक डार मिस्त्र के विदेश मंत्री का इस्लामाबाद में स्वागत करने जा रहे थे कि वह रेड कार्पेट में औंधे मुंह गिर पड़े.
दरअसल, 29 मार्च को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मिस्त्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी. इस बैठक का मसौदा अमेरिका और ईरान के बीच जंग की लपटों को शांत करने के लिए रणनीति बनाना था. क्योंकि ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका से बात करने से साफ इंकार कर दिया था. ऐसे में पाकिस्तान समेत चार देशों की मध्यस्था का रास्ता निकाला गया है. इसी बैठक में इशाक डार के साथ बड़ा हादसा हो गया.
हादसे का Video आया सामने
Advertisement
बताया जा रहा है पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के दफ्तर में विदेश मंत्रियों के स्वागत में बिछाए गए कार्पेट में इशाक डार गिर गए. उनके साथ हुए हादसे का Video भी सामने आया है. जिसमें देख सकते हैं, इशाक डार मिस्त्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वह लड़खड़ाकर गिर गए. इस दौरान उनका कंधा सबसे पहले जमीन पर टिका जिससे उसमें फ्रैक्चर आ गया. कंधे के साथ-साथ इशाक डार को पैर में भी चोट लगी है.
Advertisement
हादसे के बाद इशाक डार के बेटे अली डार ने उनकी हेल्थ अपडेट दी. जिसमें बताया, ‘इशाक डार साहब ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद, पूरे दिन दर्द दूर करने वाली दवाएं लेकर अपनी सभी अहम बैठकें की.’ अली डार ने बताया कि सभी आधिकारिक कार्यक्रमों के खत्म होने के बाद इशाक डार का मेडिकल चेकअप करवाया गया है. जिसमें उनके कंधे और हेयरलाइन में फ्रैक्चर सामने आया है.
ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए क्या शर्तें रखीं?
Advertisement
कई दौर के बाद ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के लिए राजी हुआ है, लेकिन उसने साफ कहा है कि वह अमेरिका से खुद सीधे तौर पर बात नहीं करेगा. उसने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका से बातचीत का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव में ईरान ने अपनी कई अहम शर्तें रखी हैं.
ईरान की सबसे बड़ी शर्तों में से एक ये है कि हमलों को तुरंत रोका जाए. इसके अलावा अमेरिका ईरान पर हमले रोकने के लिए दबाव बनाए. साथ ही साथ अमेरिका ईरान को ये भरोसा भी दे कि आगे हमले नहीं किए जाएंगे. यानी ईरान ये आश्वासन चाहता है कि इजरायल और अमेरिका भविष्य में हमला न करें.
यह भी पढ़ें- अमेरिका संग बातचीत को तैयार ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रख दी ऐसी शर्तें कि हिल जाएंगे ट्रंप!
Advertisement
यह भी पढ़ें
ईरान ने अपनी नई डिमांड में होर्मुज को लेकर भी बड़ी मांग की है. ईरान चाहता है कि होर्मुज पर पूरा नियंत्रण ईरान के पास आ जाए. ईरान ने युद्धविराम के लिए अपनी शर्तें साफ तौर पर बता दी हैं. अगर अमेरिका और इजरायल इन शर्तों को मानेंगे तभी जंग पर अस्थायी रोक लग सकती है. दोनों के बीच युद्ध शांत करने के लिए पाकिस्तान के साथ-साथ सऊदी अरब, मिस्त्र और तुर्की साथ आए हैं.