Advertisement
'भारत ने मसूद अजहर के घर पर हमला कर...', पाकिस्तानी आतंकी ने दी ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कामयाबी की गवाही, कबूला सच
पाकिस्तान के एक आतंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो कबूल कर रहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में तबाही मचाई.
Advertisement
खाड़ी में जंग के बीच पाकिस्तानी आतंकी का एक वीडियो भारत में जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे वह स्वीकार कर रहा है, बता रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के मुरीदके सहित अन्य जगहों पर स्थित आतंकी ठिकानों मसलन कि लश्कर, जैश के ठिकानों पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया. जैसा कि भारत ने कहा था कि उसकी इस कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के कई लोग मारे गए थे, उसी की फिर से पुष्टि होती दिख रही है.
पाकिस्तानी आतंकी का बड़ा कबूलनामा, वीडियो वायरल
इस आतंकी का खुलासा पाकिस्तानी आर्मी और सरकार के उस दावे की पोल खोल रहा है, जिसने अपनी अवाम को चूरन बेच दिया कि उसने भारत को सबक सिखा दिया. वहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जो कहा था कि सबूत सोशल मीडिया पर है, उसे भी जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. आपको बताए कि आतंकी ने एक-एक कर के खुलासा किया कि कैसे भारत के हमलों से आतंकी दहल गए. वायरल वीडियो में वो कह रहा है कि,
Advertisement
"मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत ने रात को जिस शख्सियत के मकान पर हमला किया है, वह दो जगहों पर हुआ...एक उन्होंने मौलाना मसूद अजहर के घर पर हमला किया, जो जिहादी कमांडर और जैश-ए-मोहम्मद के सरबरा (प्रमुख) हैं... उनकी फैमिली के 12 लोग शहीद हो गए, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं. और दूसरा हमला मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मरकज (केंद्र) पर किया है. वहां भी शहादत की खबरें मिली हैं."
Advertisement
हालांकि यहां ये बता देना जरूरी है कि ये वीडियो कब का है और पाकिस्तान के किस इलाके का है, उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि आतंकी के खुलासे ने उन लोगों के मुंह पर ताले लगा दिए हैं, जो अपनी ही सरकार, फौज और एजेंसियों से सबूत मांगते हैं और उनके ज्जबे पर सवाल खड़े करते हैं. NMF News भी इस वीडियो कि पूर्ण सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
पाकिस्तानी आतंकी ने मानी ऑपरेशन सिंदूर में मची तबाही वाली बात
Advertisement
यह भी पढ़ें
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि कैसे यह आतंकी खुद सच बयां कर रहा है. जब 'ऑपरेशन सिंदूर' हुआ, तो किस तरह मुरीदके और अन्य ठिकानों पर भारत की मिसाइलों ने आतंकियों के अड्डों को तबाह किया और पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया. पहले भारत और अब उनके अपने आतंकी सच कबूल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि "कैसे, भारत ने ब्रह्मोस से बहुत मारा." मसूद अजहर के परिवार और अन्य आतंकियों के मारे जाने की बात अब सामने आ रही है.