‘मोनालिसा को धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगा दिया…’, पिता की CM मोहन यादव से गुहार, बोले- बेटी की सुरक्षित वापसी कराएं

मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं. वहीं मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को धोखे से फसाया है. साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है.

महाकुंभ से अपनी नीली और खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. दोनों ने तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की. वहीं शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं. 

मोनालिसा के पिता ने CM मोहन यादव से लगाई मदद की गुहार 

मोनालिसा की शादी के बाद उनके पिता जयसिंह भोंसले ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने बताया है कि बेटी को फिल्म के बहाने केरल बुलाया गया और धोखे से फंसाया और मुझे वहां से भगा दिया गया. जयसिंह ने बताया की पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की है. यही वजह है कि अब उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है.

‘मेरी बेटी को सुरक्षित वापस दिलाया जाए’

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ लव-जिहाद हुआ है. केरल से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्र्वर आने के बाद मीडिया से बातचीत में मोनालिसा के पिता ने कहा, “मुझे वहां से भगा दिया गया. कहा गया कि अब यहां से तुम्हारा कोई काम नहीं है. मेरी बेटी ने पूरे देश में नाम कमाया है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करता हूं कि मेरी बेटी को सुरक्षित वापस दिलाया जाए.”

‘बेटी को धोखे से फसाया गया है और ये एक तरह का लव जिहाद है’

जयसिंह भोंसले ने मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी को लेकर भी नाराजगी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि बेटी को धोखे से फसाया गया है और ये एक तरह का लव जिहाद है. मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा के पिता काफी दुखी हो गए. वो इस कदर इमोशनल हो गए की उनकी आंखों में आंसू आ गए. 

‘मुझे नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा’

जयसिंह भोंसले ने आगे कहा, ‘मुझे बताया गया था कि मेरी बेटी दो फिल्मों की एक्टिंग कर रही है. बेटी ने खुद कहा था कि उसे एक्टिंग और डांस कुछ लोग सिखा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि हम उसे ऐसा सिखाएंगे कि वह आगे फिल्मों में काम कर सकेगी. मुझे लगा कि दो फिल्में बन गई हैं तो तीसरी भी बन जाएगी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि वो लगातार अपनी बेटी के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं और चाहते हैं कि मुख्यमंत्री व प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करे ताकि उनकी बेटी सुरक्षित घर लौट सके. 

 ‘हमारी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई’

इस मामले पर बात करते हुए मोनालिसा ने कहा की "मेरे पिता भी यहीं हैं; मैंने उन्हें फोन किया था. लेकिन लोग जो भी सोच रहे हैं, वह सच नहीं है. हमारी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, मंदिर में, हिंदू परंपराओं का पालन करते हुए हुई है..." साथ ही उनके पति फरमान का कहना है, "यह लव जिहाद नहीं है.”

मोनालिसा के परिवार को नहीं मंजूर ये रिश्ता

मोनालिसा ने ये भी कहा है कि केरल का माहौल और यहां के लोग उन्हें बेहद पसंद आए हैं. उनका कहना है कि यहां उन्हें काफी सपोर्ट मिला है. मोनालिसा का कहना है कि उनकी और फरमान की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से इस रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाई. 

‘हमारी बेटी पर जादू-टोना किया गया है’

मोनालिसा के परिवार के कुछ सदस्यों ने इस शादी को लेकर आपत्ति जताई है. मोनालिसा के चाचा ने कहा है कि हमारी बेटी पर जादू-टोना किया गया है. इसके बाद शादी करवाई गई है. 

फरमान की मानें तो मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज़ किया था

मोनालिसा के पति फरमान ने भी इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि वो और मोनालिसा अभिनय से जुड़े हुए हैं. एक प्रोजेक्ट के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गईं. फरमान की मानें तो मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज़ किया था, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. उन्होंने कहा है कि छह महीने का ये रिश्ता उन्हें लंबे साथ जैसा महसूस होता है. 

इसके अलावा फरमान के मुताबिक़ दोनों ने केरल में ही रहने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगे चलकर यहीं स्थायी रुप से बसने पर भी विचार करेंगे. 

गांव में मोनालिसा की शादी करवाना चाहते थे घर वाले

वहीं मोनालिसा का कहना है की उनके परिवार वाले गाँव के ही एक युवक से उनकी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से फरमान के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है. 

‘लड़की को यहां मत रखो हम सीखाने वाले बहुत हैं’

मोनालिसा की शादी से उनके परिवार को गहरा झटका लगा है. मोनालिसा की शादी को लेकर उनकी दादी ने भी काफी कुछ बोला है. एक लीडिंग मीडिया चैनल से बातचीत में मोनालिसा की दादी परमिला ने कहा, वो उज्जैन में पढ़ रही थी. किसी इंसान ने उनको बोला कि भाई तू बैठे-बैठे क्या करेगी. तुम नाचना-गाना सीखो, तो बड़ी इंसान बनोगी. अगर उज्जैन में पड़ी रहेगी, तो कैसी आगे बढ़ोगी. ऐसा बोल-बोल कर लड़की को वहम में डाल दिया. कहा कि लड़की को यहां मत रखो हम सीखाने वाले बहुत हैं. वो बेचारा (मोनालिसा के पिता) लेकर चला गया इसे. ये सोचकर कि मेरी लड़की कुछ सीखकर बड़ी बन जाएगी.”

‘हम उसको बड़ा इंसान बनाने की सोच रहे थे’

मोनालिसा की दादी ने आगे कहा, वो हीरोइन बनाना चाहती थी. मेरे बच्चे को क्या पता कि उसका बच्चा ऐसा कर जाएगा. हम शिवरात्री मनाने गए थे. मेरा बेटा उसे वहां (केरल) ले गया. हमसे कहा गया था कि तुम झोले में माला रखोगे तो कैसे बीकेगी. यही सोचकर वो उसे उज्जैन से बाहर ले गया था. मेरा बेटा कल थाने में खूब रोया. उसने दोनों की टिकट करा ली थी. लेकिन जैसे एयरपोर्ट पहुंचे उसे गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया गया और गाड़ी को थाने में घुसा दिया. पुलिस ने कहा कि चले जाओ, लेकिन वो अपनी बेटी को छोड़कर कैसे आता. उसके पास ना तो पैसे हैं. ना फोन में चार्जिंग थी, तो बात नहीं हो पाई. हमको पूरी दुनिया कहती थी कि ये लड़की तुम्हारी मर्जी से शादी नहीं करेगी. लड़की हीरोइन बन चुकी है. वो अपने से शादी करेगी. हमने उसको शादी का नहीं बोला. हम उसको बड़ा इंसान बनाने की सोच रहे थे.”

परमिला से पूछा गया कि मोनालिसा ने कहा कि उन्हें परिवार से खतरा है. परिवार कहीं दूसरी जगह शादी करा रहा था. इस पर उन्होंने कहा कि “ये सब वो जानबूझकर बोल रही है. उसने खुद को बचाने के लिए ये सब कहा है. उसकी बातों में मत आओ. अगर जबरदस्ती शादी कराते, तो क्या अपने गांव में सरकार नहीं है. वो अपनी मर्जी से शादी करती, तो हम खुश ही होते. लगता कि कम से कम माला मोती से बच गई. “

‘मोनालिसा के पिता उसके सामने सिर पकड़ कर रो रहा था’

मोनालिसा की दादी ने आगे कहा, “मोनालिसा के पिता उसके सामने सिर पकड़ कर रो रहा था. कह रहा था कि बेटा कम से कम बता कर तो जा. वो अपने बाप की नहीं हुई, तो मेरी क्या होगी. मोनालिसा पासपोर्ट बनवाने आई थी. इसका पासपोर्ट हमने घर से पैसा लगाकर बनवाया. वो कम उम्र की थी. अब 18 साल की हो गई है. मोनालिसा ने पापा से कहा कि चलते हैं केरल घूमकर आते हैं. जब उसे घर लौटने के लिए कहा गया, तो कहती है कि वहां नहीं जाऊंगी. सब कंजर रहते हैं. मुझे घेर लेते हैं.”

‘वो करोड़पति को छोड़कर भिखारी के घर गई है’

वहीं मोनालिसा की दादी से पूछा गया कि क्या वो अपने पति के साथ आएगी, तो उसे अपनाएंगे. इस पर दादी परमिला ने कहा,  क्या उसे काट डाला गया. वो करोड़पति को छोड़कर भिखारी के घर गई है. क्या उसको मार सकेंगे. क्या फांसी पर जाएंगे हम. सब कहते कि ये आपकी बेटी आपकी जाति में शादी नहीं करेगी. हमने भी यही सोचा था कि अलग जाति में शादी करेगी. अब उसे जहां रहना रहे. जब वो कुंवारी थी, तब उसके लिए लड़के देखे जाते थे. लेकिन जब लगा कि इसे हीरोइन बनना है, तो ये सब बंद कर दिया.”

केरल शूटिंग के लिए आईं थी मोनालिसा

मोनालिसा भोसले को सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेले के दौरान लोकप्रियता हासिल हुई थी. उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए थे. लोग उन्हें 'कुंभ ब्यूटी' कहने लगे। इसी लोकप्रियता के बाद उन्हें सिनेमा में काम करने का अवसर मिला और वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी. इसी दौरान उनके निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद सामने आ गया. 

शादी के लिए केरल को क्यों चुना?

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से आते हैं. दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी के लिए केरल को इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि यहां उन्हें शांत माहौल मिलेगा और वे बिना किसी बड़े विवाद के अपना फैसला ले सकेंगे.

कुंभ मेले से चर्चा में आईं थी मोनालिसा

मोनालिसा का परिवार खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र का निवासी है. उनका परिवार धार्मिक स्थलों पर फूल माला बेचने का काम करता है. मोनालिसा भी पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में नाला बेचने गईं थी. वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वो चर्चा में आ गईं थी. 

वायरल होते ही मोनालिसा को मिली फिल्म थी फिल्म

मोनालिसा जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला. बताया जाता है कि डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने उन्हें एक फिल्म का ऑफ़र दिया था, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा गया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

अधिक →