जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के इजरायल दौरे पर 'भगवामय' नजर आईं नेतन्याहू की पत्नी सारा, प्रधानमंत्री की ड्रेस से जुड़ा खास कनेक्शन!

प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे के दौरन उनकी ड्रेस काफी चर्चा में है. दरअसल भारत में भगवा का काफी सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व है. ऐसे में इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा भगवा ड्रेस पहन कर आएंगी तो चर्चा तो होगी. और जब उनकी ड्रेस पीएम मोदी के कपड़े से मैच खा जाए तो सुर्खियां बननी तय हैं.

PM मोदी के इजरायल दौरे पर 'भगवामय' नजर आईं नेतन्याहू की पत्नी सारा, प्रधानमंत्री की ड्रेस से जुड़ा खास कनेक्शन!
PM Modi Israel Visit / X
Advertisement

PM मोदी 9 साल बाद भारत के सबसे करीबी मित्र देशों में से एक इजरायल पहुंचेय यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ. PM के इस दौरे की अहमियत का अंदाजा इसी से लगता है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत किया. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी तस्वीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इतना ही नहीं दोनों प्रधानमंत्री की बात के दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया. 

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर 'अपने मित्र' पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं. दोनों मित्र गले मिले फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया.

आपको बता दें कि मिसेज नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था. यहीं पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, "ये उससे मैच कर रहा है." फिर क्या था. इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़े. माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं मिसेज नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की मैचिंग कलर वाली ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. 

Advertisement

भारत में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा की ड्रेस की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि उसका कनेक्शन इंडिया से काफी है. दरअसल सत्ताधारी बीजेपी का जुड़ाव भगवा से है. उसका झंडा, भारत के तिरंगे का पहला रंग और संघ का ध्वज, सब भगवा ही है. इतना ही नहीं, भगवा का राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व भी काफी है. इसका सनातन धर्म में भी काफी महत्व है और इसे हिंदुत्व की राजनीति, हिंदुओं से जोड़कर देखा जाता है.

ऐसे में नेतन्याहू की पत्नी का ऊपर से नीचे तक भगवा ड्रेस में आने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया. इतना ही नहीं ये दोनों देशों के बीच करीबी और आपसी समझ, सम्मान और प्रेम को भी दर्शा गया. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही. उन्होंने लिखा- मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इजरायल में स्वागत करता हूं.

Advertisement

बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं. बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया. पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे. प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट को भी संबोधित करेंगे. ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे.

बुधवार को प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले, इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है. वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते और शांति भी होता है.

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें