Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मैं आपकी योजनाओं को करता हूं कॉपी, खुशी है इसपर कॉपीराइट नहीं', इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने PM मोदी से ये क्या बोल दिया?

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इंडोनेशिया जैसी आबादी, चुनौती और अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत ने अच्छी प्रगति की है. उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी की कई योजनाओं को कॉपी करते हैं.

Video Screengrab/ DD NEWS
Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के दौरे में काफी समझौते और करार हुए हैं. इस दौरान ना सिर्फ प्रधानमंत्री को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया बल्कि भारत ने ब्रम्होस, एस्ट्रा मिसाइल देने सहित EVM बनाने में मदद और IIM बेंगलुरु के कैंपस भी खोलने का भरोसा दिया है. इस दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की योजनाओं को लेकर जो कहा वो सोशल मीडिया पर वायरल है.

आपको बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज के दौरान भारत की विकास यात्रा और मोदी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की. उनके बयान की समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वीकृति दी.

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ

Loading Ad...

राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा, "मैंने आपके राजनीतिक सफर को फॉलो किया है और आपकी कई योजनाओं की नकल भी करता हूं. अगर वही योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए सफल रही हैं, जिनकी चुनौतियां हमारी तरह हैं, तो उन्हें अपनाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए."

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही बड़ी आबादी, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समान चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है.

अच्छा है आपकी योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो 

Loading Ad...

आगे थोड़ा मुस्कुराकर अपने अंदाज में बोले, "मुझे खुशी है कि आपकी योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है. इसलिए मैं आपकी कई योजनाओं की कॉपी करता हूं. (मुस्कुराकर) हम जो अच्छा है, उसे अपनाने में बिल्कुल संकोच नहीं करते." इस टिप्पणी पर पीएम मोदी संग वहां मौजूद अतिथि खिलखिलाकर हंस पड़े और हॉल तालियों से गूंज उठा.

प्रबोवो ने बताया कि हाल ही में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल भारत में दो से तीन सप्ताह के अध्ययन दौरे पर आया था. इस दौरान उसने शुष्क भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने की भारतीय तकनीकों, विशेष रूप से परमाकल्चर के मॉडल का अध्ययन किया. उन्होंने कहा, "हम इन तरीकों का गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं. हमें भारत से बहुत कुछ सीखना है और सीखने में हमें कोई संकोच नहीं है."

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में PM मोदी को मिला सबसे बड़ा सम्मान, ब्रह्मोस से लेकर EVM तक… दोनों देशों के बीच हुईं ऐतिहासिक डील

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी इंडो पैसिफिक मिशन के तहत सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे. राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया तो दूसरे दिन यानी मंगलवार को कई द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी. पीएम मोदी को सर्वोच्च इंडोनेशियाई सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से भी नवाजा गया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...