Advertisement
हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों के घरों के ऊपर भेज दिया ड्रोन, दिखे ईंट-पत्थर के ढेर...टली बड़ी वारदात, 9 गिरफ्तार
हरिद्वार में पुलिस की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई है. यहां दो पक्षों में हुए झड़प के बाद पुलिस ने गांव के ऊपर ड्रोन से निगरानी की जिसमें पत्थर और ईंटों के ढेर दिखे, जिसे देख पुलिस के होश उड़ गए. इसके बाद गुलजार, मुजम्मिल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Advertisement
उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस की सूझबूझ और निगरानी से एक पत्थरबाजी की बड़ी घटना टल गई. यहां बोडाहेडी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने ये कार्रवाई गांव में शांति भंग करने और आपसी मारपीट के आरोप में की है. आपको बता दें कि पुलिस ने ड्रोन कैमरे से गांव की निगरानी की तो कई घरों की छतों पर ईंट पत्थरों के ढेर मिले. जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और इन्हें छतों से हटवाया गया.
अक्सर देखा जाता है कि गांवों या मोहल्लों में किसी भी मामूली विवाद में एक तबका तुरंत पत्थरबाजी शुरू कर देता है, दिल्ली दंगों से लेकर देहरादून विकासनगर बवाल तक मुस्लिम समुदाय की तरफ़ से लगातार पत्थरबाज़ी की तस्वीरें आती रहीं हैं, लोग छतों पर पहले से ही ईंट-पत्थर जमा कर लेते हैं, लेकिन अब इस जानलेवा हथकंडे से बचने के लिए और दंगाइयों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने अब एक नया तोड़ निकाला है!
पूरा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव का है, जहां महज़ एक नाली और पानी की निकासी को लेकर गुलज़ार और असगर के गुट आमने-सामने आ गए, बात मारपीट से बढ़कर पथराव तक पहुंच गई, पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन तनाव फिर भी बरकरार रहा.
Advertisement
अब ऐसे में दोबारा पत्थरबाजी न हो और किसी बड़ी घटना को अंजाम न दिया जा सके, इसके लिए पुलिस ने एक्टिव किया ऑपरेशन प्रहार, थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ आसमान में तीसरी आंख यानी ड्रोन कैमरा लेकर उतरे और जैसे ही ड्रोन की नज़र छतों पर पड़ी. इसके बाद जो दिखा, उसे देखते ही पुलिस के भी होश उड़ गए. कई घरों की छतों पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थरों के ढेर जमा दिखे. फिर क्या था शुरू हुआ सीएम धामी की पुलिस का एक्शन और कर ली गई 9 गिरफ्तारियां. आपको बता दें कि जिल लोगों की गिरफ्तारी की गई है उनके नाम हैं:
Advertisement
- गुलजार
- मुजम्मिल
- असगर
- सुभान
- अफसान
- रहीश
- फरमान
- नदीम
- अकबर
पुलिस ने बड़ी वारदात से पहले मामले को संभाल लिया. इससे पहले दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में पत्थरबाजी की भी घटना सामने आई थी. आपको बता दें कि गांव में झगड़ा कर रहे एक पक्ष में गुलजार और दूसरे पक्ष में असगर शामिल थे. पुलिस ने पहले तो दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों तरफ के लोग मानने को तैयार नहीं हुए, फिर पुलिस की ओर से अपना तरीका अपनाया गया.
दो मुस्लिम पक्षों के बीच ड्रोन पहुँचा तो छत पर दिखा डरावना नजारा pic.twitter.com/lTIfesyjSU
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 1, 2026Advertisement
Loading Ad...
जहां तक हिरासत में लिए गए लोगों की बात है तो पहले पक्ष की तरफ से गुलजार और मुजमिल शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से असगर, सुभान, अफसान, रहीश, फरमान, नदीम और अकबर है. सभी आरोपी एक बी बोडाहेडी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें
अब सोचिए अगर पुलिस समय पर ये कदम न उठाती, तो दोबारा भयंकर पत्थरबाजी होनी तय थी, लेकिन खाकी ने तुरंत सूझबूझ दिखाई, दोनों पक्षों के 9 लोगों को शांतिभंग की आशंका में धर दबोचा और सीधे हवालात का रास्ता दिखाया, साथ ही छतों से पत्थर हटवा दिए. उत्तराखंड प्रशासन ने इसके साथ सीधे चेतावनी देते हुए कहा दिया माहौल बिगाड़ा या पत्थरबाजी की साजिश रची, तो बख्शा नहीं जाएगा.