Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मार-मार के ख़ून निकाल…', बंगाल में धर्मांतरण के लिए गई थी एक मिशनरी, उल्टा पड़ गया दांव…हिंदू महिला ने जो किया, वायरल है

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें धर्मांतरण की एक कथित कोशिश पूरी तरह से उल्टी पड़ गई. वायरल वीडियो में एक कथित ईसाई मिशनरी को स्थानीय हिंदू महिला ने तगड़ा सबक सिखा दिया.

Image source: Video Screengrab/ Social Media
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि कैसे कथित तौर पर एक ईसाई मिशनरी से जुड़ी धर्मांतरण की कोशिशों के तहत एक हिंदू महिला को रिझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसका ये दाँव उल्टा पड़ गया. हिंदू महिला ने उल्टे ही उस मिशनरी महिला का इलाज कर दिया और ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए. इस वीडियो में दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद कथित तौर पर धर्मांतरण (Religious Conversion) की एक कोशिश से जुड़ा हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, एक महिला (जिसे कथित तौर पर ईसाई धर्म प्रचारक बताया जा रहा है) एक हिंदू महिला के पास पहुंचती है और बातचीत के जरिए उसे ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए राजी करने की कोशिश करती है. इसी दौरान ‘सनातन का पिता कौन है, का जिक्र बार-बार आता है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई कि वीडियो का कॉन्टैक्स्ट क्या है.

Loading Ad...

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह सवाल सुनकर स्थानीय महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह भड़कते हुए पूछती है, "सनातन का पिता कौन है? क्या सनातन का कोई पिता होता है? सनातन एक धर्म है!" इसके बाद गुस्से में वह कथित मिशनरी महिला पर हावी हो जाती है और उसके साथ मारपीट करने लगती है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो और इसके दावों की NMF News स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Loading Ad...

बांग्ला में हो रही तीखी नोंकझोक का अनुवाद कुछ ये है: 

पहली महिला (साड़ी में: सनातन का पिता कौन है?
पहली महिला: सनातन का पिता कौन है? क्या सनातन का कोई पिता होता है? सनातन एक धर्म है, क्या सनातन का कोई पिता होता है?
दूसरी महिला (गुलाबी सूट और काले बैग के साथ)): भगवान आपका भला करे, मैंने कहा, आपको धन्यवाद.
पहली महिला: सनातन का पिता होता है? (मारते हुए)
दूसरी महिला: आपको धन्यवाद.
पहली महिला: धन्यवाद? यहीं मारूंगी, खून निकाल कर दिखा दूंगी... समझे? धन्यवाद!
दूसरी महिला: आपका भला हो.
पहली महिला: सती बन रही हो? सती बन रही हो? यहीं मार-मार कर सिर फोड़ दूंगी...
पहली महिला: सती बन रही हो? सनातन धर्म! सनातन धर्म का पिता ढूंढ रही हो? सनातन धर्म का पिता ढूंढ रही हो?
(एक आदमी बीच-बचाव करने आता है)
आदमी: क्या बात है? क्या बात है? छोड़ो इसे, तुम छोड़ो.

Loading Ad...

इस दौरान मार खाने वाली महिला के बर्ताव ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. मार खाने और गालियां सुनने के बावजूद वह महिला पलटकर कोई जवाब नहीं देती, बल्कि बार-बार हाथ जोड़कर सिर्फ थैंक्यू और भगवान आपका भला करे कहती हुई नजर आती है. अंत में एक स्थानीय व्यक्ति के बीच-बचाव करने पर मामला कुछ शांत होता दिखता है.

"धर्मांतरण करने गई थी...मुफ्त इलाज लेकर वापस आ गई"

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस कथित धर्मांतरण की कोशिश के नाकाम होने पर एक सोशल मीडिया यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि "महिला धर्मांतरण करने गई थी...मुफ्त इलाज लेकर वापस आ गई 😭 मिशन पूरी तरह विफल रहा!"

Loading Ad...

वहीं फ़ेसबुक पर सूर्य किरण नाम के एक यूजर ने लिखा: “बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक हिंदू महिला ने ईसाई धर्म कबूल कराने आई लड़की का थप्पड़ों से शानदार स्वागत किया बतलाइये अब चावल की बारी वाले धर्म परिवर्तन भी नहीं करवा सकते…”

बंगाल में जल्द आएगा धर्मांतरण कानून

Loading Ad...

आपको बता दें कि ये वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हो रहा है, जब बंगाल में 'जबरन धर्मांतरण' और 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी की जा रही है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बीते महीने ऐलान किया था कि राज्य में जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार जल्द ही एक सख्त कानून लाएगी.

मुख्यमंत्री ने भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श वाक्य को अपना मार्गदर्शक मानकर आगे बढ़ेगा. समान नागरिक संहिता के साथ-साथ राज्य सरकार भूमि जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है.

राष्ट्रविरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सुवेंदु

Loading Ad...

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रविरोधी ताकतों और व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल चैतन्य देव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि है. भूमि जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने के अलावा, हम अवैध घुसपैठियों को पहले हिरासत केंद्रों में भेजने और फिर वहां से उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस भेजने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार पश्चिम बंगाल की धरती पर कभी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत में शरण लेने वाले सभी शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता प्रदान की जाएगी.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...