Advertisement
रील बनाने टंकी पर चढ़े बच्चे, अचानक टूट गईं सीढ़ियां, 16 घंटे हवा में अटकी रही जिंदगी...फिर हेलिकॉप्टर ने बचाई जान, Video वायरल
यूपी के सिद्धार्थनगर में कांशीराम कालोनी में पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को रविवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि क़रीब 16 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद इस ऑपरेशन को महज़ 9 मिनट में पूरा किया गया था.
Advertisement
आज़ के दौर में सोशल मीडिया के रील बनाना एक ट्रेंड सा बन गया है, लोग कई बार रील बनाने के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं, कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि हर कोई हैरान रह जाता है.
इस ऑपरेशन को महज़ 9 मिनट में पूरा किया गया
अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में कुछ पानी की टंकी पर फंस गए, हालांकि एयरफोर्स की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया. दरअसल यूपी के सिद्धार्थनगर में कांशीराम कालोनी में पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को रविवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि क़रीब 16 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद इस ऑपरेशन को महज़ 9 मिनट में पूरा किया गया था.
Advertisement
जानें क्या है मामला?
Advertisement
ये मामला शनिवार का है, जब टंकी पर रील बनाने चढ़े पाँच बच्चों में से तीन बच्चे गिर गए थे और बाकी दो ऊपर ही फँस गए थे. सीढ़ी टूट जाने के कारण नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा था. रात में गोरखपुर से पहुंची NDRF टीम ने उन्हें उतारने की कोशिश की. लेकिन वहां तक जाने के लिए सड़क पूरी तरह नहीं बन सकी थी. ऐसे में उनकी उनकी लिफ्ट काम नहीं कर सकी और रेस्वयू सफल नहीं हो पाया था.
बच्चों को कैसे सुरक्षित निकाला गया
Advertisement
इस मामले की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सीएम कार्यालय से बात की, जिसके बाद सेना का हेलीकॉप्टर गोरखपुर से मंगाया गया था. रविवार सुबह क़रीब 5:20 पर हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा. जिसके बाद सेना के जवानों से बेहद ही फुर्ती से ऑपरेशन शुरु किया और सिर्फ 9 मिनट में दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाला गया. इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से गोरखपुर ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया.
बारिश ने बिगाड़ दिया था मामला
बता दें कि टंकी तक पहुंचे के लिए प्रशासन द्वारा रात में डायवर्जन मार्ग यानि दूसरा रास्ता बनाने की कोशिश की गई थी. रात क़रीब 3 बजे तक सड़क निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया था, लेकिन अचानक बारिश शुरु होने से मामला बिगड़ गया था. जिसके बाद तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद लेने का फैसला लिया गया.
Advertisement
इस ऑपरेशन के दौरान कौन-कौन मौजूद रहा?
इस पूरे अभियान के दौरान जिलाधिकारी, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य, सीओ सदर विश्वजीत समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार मामले की निगरानी करते रहे. प्रशासन और सेना की मदद से ये ऑपरेशन सफल हो पाया.जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
एक बच्चे की हुई मौत
Advertisement
इस घटना में एक बच्चे की मौत हो चुकी है, वहीं दो बच्चों का इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में चल रहा है. जानकारी की मानें तो उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें
इस पर बात ध्यान देने की जरूरत है, रील बनाने के चक्कर में इस कदर ना पागलपन ना दिखाएं, जो आपकी जान पर बन आए. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.