Advertisement

Loading Ad...

अंडा अटैक से डरे अभिषेक बनर्जी? छातों के अंदर, बचते-बचाते पहुंचा ममता बनर्जी के घर, VIDEO वायरल

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को ममता बनर्जी के घर में छाते के अंदर छिपकर जाते हुए देर शाम देखा गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. इस दौरान सुरक्षाकर्मी काले रंग के छाते लिए हुए दिखाई दिए; बताया जा रहा है कि TMC नेता कुणाल घोष पर हुए हमले के बाद बचाव के तौर पर ऐसा किया गया.

Abhishek Banerjee (Screengrab) Image Source: IANS
Loading Ad...

TMC विधायक कुणाल घोष पर हमले के बाद TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को कई छातों के अंदर बचते-बचाते ममता बनर्जी के घर में देर रात दाखित होते देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कैसे CID की 11 घंटे की पूछताछ के बाद अभिषेक, ममता के आवास पहुंचते हैं तो सुरक्षाकर्मी उन्हें छातों के सुरक्षा घेरे में अंदर ले जाते हैं. कहा जा रहा है कि ये उन्हें संभावित अंडा अटैक या किसी अन्य चीज से हमले से बचाने के लिए किया गया.

छाते के अंदर छिपकर अंडा अटैक से बचते दिखे अभिषेक बनर्जी

इससे ठीक पहले देर शाम करीब 6 बजे के आसपास ममता के ही आवास के बाहर TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडे से ताबड़तोड़ हमला हुआ था. हमलावर एक स्थानीय नागरिक ही था, जिसका नाम चंदन था. उसने इस घटना को लेकर आरोप लगाया कि घोष अंडा 'खाने' के, इसी के लायक हैं. ऐसे में अभिषेक बनर्जी का छाता लेकर, बचते जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभिषेक पर इससे पहले सोनारपुर में अंडों से हमले हो चुके हैं. उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए, उन्हें हेलमेट पहनाकर किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने वहां से बाहर निकाला.

Loading Ad...

कई मामलों में अभिषक बनर्जी की बढ़ी हैं मुश्किलें

Loading Ad...

आपको बता दें अभिषेक बनर्जी फिलहाल कई मोर्चों पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. उनके खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर, मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध निर्माण सहित कई मामले चल रहे हैं. इसी सिलसिले में उनसे ईडी ने करीब 11 घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन राजनीतिक व्यवस्था स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि "हमारी पार्टी के निर्वाचित विधायकों और सांसदों को तोड़ने का काम किया गया है, लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि इन सभी कोशिशों का अंततः कोई परिणाम नहीं निकलेगा. हमारा गला काट दिया जाए, तब भी हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे."

ED की जांच के लिए पहुंचेंगे अभिषेक

अभिषेक बनर्जी को मंगलवार, 16 जून को दक्षिण कोलकाता स्थित भवानी भवन में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में भी पूछताछ के लिए पेश हुए. यह पूछताछ उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के संबंध में हुई, जिसमें उन पर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है. सीआईडी अधिकारियों ने उन्हें 12 जून की शाम को इस संबंध में नोटिस जारी किया था.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के घर के बाहर TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडों से हमला, मीडिया से क्या बोला हमलावर?

Loading Ad...

ममता बनर्जी के घर के बाहर कुणाल घोष पर अंडों से हमला

जहां तक कुणाल घोष पर अंडों से हमले का सवाल है तो ये ‘अंडा हमला’ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान हुआ. इस घटना के बाद कुणाल घोष ने इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें

टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने बताया कि वह वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के लिए ममता बनर्जी के घर पहुंचे थे. जैसे ही वह बाहर निकल रहे थे, मीडिया ने उन्हें रोककर सवाल पूछे, जिनका वह जवाब दे रहे थे. इसी दौरान दो युवकों में से एक ने उन पर अंडा फेंक दिया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...