Advertisement
आज से शुरू हुई मेगा सेल! iPhone से Smart TV तक, हर खरीदारी पर बचत का मौका
Amazon Prime Day Sale 2026: हर साल की तरह इस बार भी दोनों ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों के लिए कई बड़े ऑफर्स लेकर आई हैं. खास बात यह है कि इस बार iPhone समेत कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी छूट मिल रही है.
Advertisement
Amazon Prime Day Sale 2026: अगर आप लंबे समय से नया मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, एसी या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई की रात 12 बजे से हो चुकी है. हर साल की तरह इस बार भी दोनों ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों के लिए कई बड़े ऑफर्स लेकर आई हैं. खास बात यह है कि इस बार iPhone समेत कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी छूट मिल रही है. माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में Apple अपने iPhone की कीमतें बढ़ा सकता है, इसलिए अभी खरीदारी करना कई लोगों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है...
Amazon Prime Sale में किन लोगों को मिलेगा फायदा?
Amazon की यह सेल सिर्फ Prime Members के लिए है. यानी अगर आपके पास Prime Membership नहीं है तो आप इस सेल के ऑफर्स का फायदा नहीं उठा पाएंगे. वहीं Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए खुली है, लेकिन Flipkart Plus Members को बाकी लोगों से 24 घंटे पहले खरीदारी करने का मौका दिया गया है.. यानी मेंबरशिप वाले ग्राहकों को पसंदीदा प्रोडक्ट खरीदने का थोड़ा अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.
Advertisement
WhatsApp में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव! फोन नंबर की छुट्टी, Username से होगी पहचान
Advertisement
Amazon पर फोन, लैपटॉप, टीवी और AC पर बंपर ऑफर
Amazon ने इस बार कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी है. OnePlus 13 अब ₹54,999 में खरीदा जा सकता है, जबकि ASUS Vivobook 15 लैपटॉप ₹44,990 में उपलब्ध है. अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Samsung का 55 इंच 4K Smart LED TV ₹39,490 में मिल रहा है. वहीं LG का 1.5 टन स्मार्ट इन्वर्टर स्प्लिट AC ₹35,490 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Godrej का 600 लीटर रेफ्रिजरेटर और BenQ का 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर भी अच्छी छूट के साथ उपलब्ध हैं.
Advertisement
कई कैटेगरी में 80% तक की छूट
Amazon का कहना है कि इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज, स्मार्टवॉच, हेडफोन और दूसरे वियरेबल्स पर 80% तक की छूट मिल रही है. लैपटॉप और टैबलेट पर 40% तक, स्मार्ट स्पीकर्स पर 60% तक, स्मार्ट टीवी पर 65% तक और प्रोजेक्टर पर 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा अगर ग्राहक SBI या Axis Bank के चुनिंदा कार्ड से भुगतान करते हैं या EMI का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा.
Flipkart GOAT Sale में iPhone पर खास ऑफर
Advertisement
हर बार की तरह इस बार भी Flipkart GOAT Sale का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 लगभग ₹70,990 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone 17 Pro करीब ₹1,12,900 की शुरुआती प्रभावी कीमत में उपलब्ध होगा. इसके अलावा पुराने iPhone मॉडल्स पर भी अच्छी छूट मिलने की उम्मीद है, जिससे Apple फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अच्छा फायदा मिल सकता है.
Nothing के नए प्रोडक्ट्स भी सस्ते में मिल रहे हैं
Flipkart Sale में Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत ₹32,999 रखी गई है. अगर ग्राहक बैंक ऑफर और EMI का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें ₹4,000 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं Nothing Phone (4a) Pro ₹41,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जिस पर ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा Nothing Headphone (1) को 3 से 5 जुलाई के बीच ₹16,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.
Advertisement
खरीदारी से पहले कीमत और ऑफर जरूर जांच लें
यह भी पढ़ें
अगर आप इस सेल में कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल डिस्काउंट देखकर फैसला न लें. बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस, EMI विकल्प और फाइनल पेमेंट के बाद मिलने वाली कीमत को जरूर देखें. कई बार अलग-अलग बैंक कार्ड और ऑफर्स की वजह से एक ही प्रोडक्ट की अंतिम कीमत काफी कम हो जाती है. सही समय पर सही ऑफर चुनकर आप अच्छी बचत भी कर सकते हैं.