Advertisement

Loading Ad...

Amazon पर CCTV कैमरों की बंपर सेल! CP Plus से Qubo तक टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट

CCTV Offers: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय कई  लोकप्रिय ब्रांड्स के CCTV कैमरों पर अच्छी -खासी छूट दी जा रही हैं. खास बात यह हैं कि कम कीमत में भी ऐसे कैमरे मिल रहे हैं जिनमें पहले सिर्फ महंगे मॉडल्स वाले फीचर्स देखने को मिलते थे.

Image Source: Canva ( Representative Image)
Loading Ad...

CCTV Offers: आज के समय में घर, दूकान या ऑफिस की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरुरी हो गई हैं. ऐसे में एक अच्छा CCTV कैमरा सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि समझदारी भरा निवेश भी माना जाता हैं. अगर आप भी काफी समय से अपने घर के लिए एक अच्छा और बजट में आने वाला सिक्योरिटी कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय कई  लोकप्रिय ब्रांड्स के CCTV कैमरों पर अच्छी -खासी छूट दी जा रही हैं. खास बात यह हैं कि कम कीमत में भी ऐसे कैमरे मिल रहे हैं जिनमें पहले सिर्फ महंगे मॉडल्स वाले फीचर्स देखने को मिलते थे.

कम कीमत में मिल रहे हैं स्मार्ट फीचर्स

इन कैमरों में आपको सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग ही नहीं, बल्कि कई स्मार्ट सुविधाएं भी मिलती हैं. जैसे 360 डिग्री व्यू, नाइट विजन, टू-वे ऑडियो, मोबाइल ऐप से कंट्रोल और मोशन डिटेक्शन जैसे फीचर्स अब आम बजट में उपलब्ध हैं. यानी आप घर से दूर होने पर भी अपने मोबाइल से कभी भी लाइव वीडियो देख सकते हैं. अगर कैमरे के सामने कोई हलचल होती है तो तुरंत आपके फोन पर नोटिफिकेशन भी पहुंच जाता है. यही वजह है कि आजकल लोग पारंपरिक कैमरों की जगह स्मार्ट Wi-Fi कैमरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Loading Ad...

Maizic Smarthome 1080P HD Fox WiFi Camera

Loading Ad...

अगर आपका बजट करीब 1,500 से 2,000 रुपये के बीच है तो यह कैमरा अच्छा विकल्प बन सकता है. फिलहाल Amazon पर यह लगभग 66% की छूट के साथ 1,699 रुपये में उपलब्ध है. यह कैमरा घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है क्योंकि इसमें IP66 वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई है. इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कवरेज, नाइट विजन और टू-वे टॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं. मोबाइल ऐप के जरिए आप कहीं से भी अपने घर पर नजर रख सकते हैं.

Generic Full HD 1080P Wi-Fi PTZ V380 PRO Camera

Loading Ad...

अगर आपको ऐसा कैमरा चाहिए जिसे मोबाइल से घुमाकर हर दिशा में देखा जा सके, तो यह मॉडल भी अच्छा विकल्प है. Amazon पर इसकी कीमत फिलहाल 1,999 रुपये है और इस पर करीब 60% की छूट मिल रही है. यह कैमरा V380 PRO ऐप के साथ काम करता है और इसमें कलर नाइट विजन, साउंड अलार्म और 360 डिग्री रोटेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसकी IP66 वेदरप्रूफ रेटिंग इसे घर के बाहर लगाने के लिए भी उपयुक्त बनाती है.

Maizic Smarthome Smart Rudraansh IP Camera

अगर आपको सिर्फ घर के अंदर बच्चों, बुजुर्गों या पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए कैमरा चाहिए, तो यह एक किफायती विकल्प हो सकता है. इस समय Amazon पर यह करीब 70% की छूट के साथ 1,249 रुपये में मिल रहा है. यह एक प्लग-एंड-प्ले कैमरा है, जिसे इंस्टॉल करना काफी आसान है. इसमें मोटराइज्ड रोटेशन दिया गया है, जिससे आप मोबाइल ऐप के जरिए कैमरे को घुमाकर पूरे कमरे पर नजर रख सकते हैं.

Loading Ad...

Nokia के फीचर फोन हुए Smart! HMD ने लॉन्च किए 4 नए AI Phones, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Trueview 3MP WiFi Robot Smart Camera

अगर आप थोड़ा बेहतर कैमरा खरीदना चाहते हैं जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी पर भी खास ध्यान दिया गया हो, तो यह मॉडल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. Amazon पर यह कैमरा 54% की छूट के साथ 1,849 रुपये में उपलब्ध है. इसकी सबसे खास बात इसका STQC सर्टिफिकेशन है, जो डेटा सिक्योरिटी के लिहाज से भरोसेमंद माना जाता है. इसके अलावा यह Amazon Alexa को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे वॉयस कमांड के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है.

Loading Ad...

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सीसीटीवी कैमरा खरीदते समय सिर्फ कीमत देखकर फैसला न करें. पहले यह तय करें कि कैमरा घर के अंदर लगाना है या बाहर. अगर बाहर लगाना है तो वॉटरप्रूफ रेटिंग जरूर देखें. वहीं अगर आपको पूरे कमरे की निगरानी करनी है तो 360 डिग्री रोटेशन वाला कैमरा बेहतर रहेगा. साथ ही यह भी जांच लें कि कैमरा मोबाइल ऐप सपोर्ट, नाइट विजन और टू-वे ऑडियो जैसी जरूरी सुविधाएं देता है या नहीं.

कम बजट में मिलने वाले ये स्मार्ट कैमरे उन लोगों के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं जो अपने घर या दुकान की सुरक्षा बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते. ऑफर्स सीमित समय के लिए हो सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले कीमत और उपलब्धता जरूर जांच लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...