Advertisement

Loading Ad...

iPhone 15 हो गया एकदम सस्ता, चार्जर भी मिल रहा फ्री, पहले नहीं आई ऐसी धमाकेदार सेल

iPhone 15 Offer: इस समय Apple के लोकप्रिय स्मार्टफोन iPhone 15 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा हैं. खास बता यह हैं कि कुछ ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स को मिलाकर यह फ़ोन अपनी सामान्य कीमत से काफी कम में ख़रीदा जा सकता हैं.

Image Source: Canva
Loading Ad...

iPhone 15: अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर हैं. इस समय Apple के लोकप्रिय स्मार्टफोन iPhone 15 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा हैं. खास बता यह हैं कि कुछ ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स को मिलाकर यह फ़ोन अपनी सामान्य कीमत से काफी कम में ख़रीदा जा सकता हैं. ऐसे में जो लोग पहली बार iPhone इस्तेमाल करना चाहते हैं , उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता हैं...

iPhone 15 में क्या मिलता है खास?

iPhone 15 को Apple ने ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं लेकिन सबसे महंगे मॉडल पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते. फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार कलर और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर वीडियो देखने और फोटो एडिटिंग तक, इसकी स्क्रीन हर काम को शानदार बना देती है.

Loading Ad...

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है, जो तेज स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. चाहे मल्टीटास्किंग हो, गेमिंग हो या वीडियो एडिटिंग, यह प्रोसेसर हर काम को आसानी से संभाल लेता है.

Loading Ad...

कैमरा भी है दमदार

फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए iPhone 15 काफी आकर्षक विकल्प है. इसके पीछे 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया गया है. यह कैमरा सेटअप शानदार डिटेल के साथ फोटो क्लिक करने में सक्षम है. वहीं 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी उपयोगी बनाती है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव देता है.

Loading Ad...

क्यों खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है?

अगर आपका मकसद कम खर्च में एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला iPhone खरीदना है, तो iPhone 15 एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है. इसमें Apple के लगभग सभी जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं और आने वाले कई वर्षों तक सॉफ्टवेयर तथा सिक्योरिटी अपडेट भी मिलने की उम्मीद है.
यानी एक बार फोन खरीदने के बाद आपको जल्दी अपग्रेड करने की जरूरत महसूस नहीं होगी. यही वजह है कि कई लोग इसे इस समय सबसे वैल्यू-फॉर-मनी iPhone मान रहे हैं.

कम बिजली, ज्यादा कूलिंग...सिर्फ 4 रुपये में ठंडी हवा! प्रचंड गर्मी में नया AC बना चर्चा का विषय, जानें क्या है खास तकनीक

Loading Ad...

ऑफर में कितनी होगी बचत?

फिलहाल iPhone 15 की बाजार कीमत करीब 60 हजार रुपये के आसपास है. हालांकि विशेष ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस, डिस्काउंट कूपन और अन्य बैंकिंग या लॉयल्टी बेनिफिट्स का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है.
इसके अलावा ग्राहकों को कुछ ऑफर्स के तहत Apple का ओरिजिनल चार्जर भी मुफ्त में दिया जा रहा है, जिससे डील और भी आकर्षक बन जाती है. जो लोग पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, उनके लिए बचत और ज्यादा हो सकती है.

Pixel 10 पर भी मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट

Loading Ad...

सिर्फ iPhone 15 ही नहीं, बल्कि Google का Pixel 10 भी इस समय छूट के साथ उपलब्ध है.यह फोन अपने शानदार कैमरे और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव के लिए जाना जाता है. लॉन्च के समय इसकी कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब इस पर मिलने वाली छूट के कारण यह पहले से अधिक किफायती हो गया है.
जो यूजर्स Android पसंद करते हैं और बेहतरीन कैमरा अनुभव चाहते हैं, उनके लिए Pixel 10 भी एक मजबूत विकल्प बन सकता है. कैशबैक और अतिरिक्त ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है.

खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें?

किसी भी ऑफर का फायदा उठाने से पहले उसकी शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है. कई बार कम कीमत एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर या विशेष कूपन के बाद लागू होती है. इसलिए अंतिम कीमत आपके पुराने फोन, भुगतान के तरीके और उपलब्ध ऑफर्स पर निर्भर कर सकती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...