Advertisement
आधी कीमत में मिलेंगे iPhone-Samsung समेत धांसू स्मार्टफोन! Prime Day Sale से पहले लीक हुई डील्स
Prime Day Sale: अगर आपका बजट कम है और आप 10 से 15 हजार रुपये के बीच अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में कई शानदार विकल्प मिलने वाले हैं. सैमसंग और iQOO जैसे ब्रांड्स अपने एंट्री-लेवल और बजट 5G स्मार्टफोन पर अच्छी-खासी छूट देने जा रहे हैं..
Advertisement
Prime Day Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते है, लेकिन बढ़ती कीमतों की वजह से अब तक इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कुछ ही दिनों में ऐसी सेल शुरू होने जा रही है, जिसमें कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर शानदार छूट मिलेगी.चाहे आपका बजट 10 हजार रूपये हो या प्रीमियम फ्लैगशिप फ़ोन खरीदने का प्लान बना रहे हों, हर केटेगरी में अच्छे ऑफर देखने को मिलेंगे. ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए बेहद ही फायदे का सौदा साबित हों सकता है...
बजट स्मार्टफोन होंगे और भी सस्ते
अगर आपका बजट कम है और आप 10 से 15 हजार रुपये के बीच अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में कई शानदार विकल्प मिलने वाले हैं. सैमसंग और iQOO जैसे ब्रांड्स अपने एंट्री-लेवल और बजट 5G स्मार्टफोन पर अच्छी-खासी छूट देने जा रहे हैं. इससे आपको कम कीमत में पहले से बेहतर फीचर्स वाला फोन खरीदने का मौका मिलेगा. छात्रों, पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन लेने वालों के लिए यह अच्छा समय हो सकता है.
Advertisement
मिड-रेंज फोन खरीदने वालों की भी होगी बचत
Advertisement
अगर आप थोड़ा बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी वाला फोन चाहते हैं, तो मिड-रेंज सेगमेंट में भी कई आकर्षक ऑफर मिलेंगे. Motorola, Nothing और OnePlus जैसे ब्रांड्स अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन पर अच्छी छूट देने की तैयारी में हैं. ऐसे में जिन लोगों का बजट 20 से 40 हजार रुपये के बीच है, वे अपनी पसंद का फोन पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीद सकेंगे.
प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन पर सबसे बड़ा फायदा
Advertisement
इस सेल की सबसे खास बात यह है कि महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी बड़ी छूट देखने को मिलेगी. Samsung, OnePlus और Nothing जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम मॉडल हजारों रुपये कम कीमत में उपलब्ध होंगे. कुछ फोन पर तो इतनी बड़ी छूट मिल रही है कि उनकी कीमत लॉन्च प्राइस से कई हजार रुपये नीचे आ जाएगी. अगर आप लंबे समय से फ्लैगशिप फोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.
Samsung Galaxy A27 5G भारत में लॉन्च, 6 साल OS अपडेट और दमदार फीचर्स से मचा धमाल
अमेजन और फ्लिपकार्ट में होगी सीधी टक्कर
Advertisement
4 जुलाई से सिर्फ अमेजन ही नहीं, बल्कि फ्लिपकार्ट भी अपनी बड़ी सेल शुरू करने जा रहा है. दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी शानदार ऑफर देंगे.
हालांकि एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अमेजन की यह सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, जबकि फ्लिपकार्ट की सेल में कोई भी ग्राहक खरीदारी कर सकेगा. इसलिए खरीदारी से पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर कीमत और ऑफर की तुलना जरूर कर लें, ताकि आपको सबसे अच्छा सौदा मिल सके.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें
सेल में मिलने वाला बड़ा डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदारी करने की बजाय पहले अपनी जरूरत और बजट तय करें. जिस फोन को खरीदना चाहते हैं, उसकी सामान्य कीमत पहले से चेक कर लें ताकि आपको पता चल सके कि वास्तव में कितना फायदा मिल रहा है. साथ ही बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाओं पर भी नजर रखें, क्योंकि इनसे आपकी कुल बचत और बढ़ सकती है.
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए समझदारी भरा फैसला हो सकता है. सही ऑफर चुनकर आप अपनी पसंद का फोन हजारों रुपये कम कीमत में घर ला सकते हैं..