Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Flipkart की दिवाली सेल शुरू, iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टवॉच जैसे कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिल सकती है. ऐसे में अगर आप दिवाली पर नया फोन या घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है...

Image Source: Pexels
Loading Ad...

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: अगर आप Flipkart की Big Billion Days Sale में अपनी पसंद का सामान नहीं खरीद पाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.... आपके लिए एक और अच्छा मौका आ गया है. Flipkart ने अपनी नई Big Bang Diwali Sale 2026 का ऐलान कर दिया है... यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है ... इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टवॉच जैसे कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिल सकती है. ऐसे में अगर आप दिवाली पर नया फोन या घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है...

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में मिलेंगे बैंक ऑफर्स

इस दिवाली सेल में ग्राहकों को कई तरह के बैंक ऑफर्स का फायदा मिल सकता है. अगर आप SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने वालों को भी इस ऑफर का लाभ मिलने की उम्मीद है. कंपनी ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक के क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है...

Loading Ad...

वहीं, Flipkart Pay Later से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. बैंक ऑफर्स के अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर सीधे कीमत कम होने और पुराने फोन या दूसरे डिवाइस को एक्सचेंज करने का मौका भी मिल सकता है...हालांकि, हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट अलग हो सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तें जरूर देख लें.

Loading Ad...

Indian Railway: ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड सख्त

iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन होंगे सस्ते

Loading Ad...

Flipkart की इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी कई अच्छे ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं. कंपनी ने जिन फोन के नाम सामने रखे हैं, उनमें Apple iPhone 17, Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Vivo T5 Lite और Poco X8 Power शामिल हैं. इनके अलावा HMD Vibe 2 5G और Realme P4 Power 5G जैसे स्मार्टफोन पर भी छूट मिलने की उम्मीद है.

अगर आप Motorola या Nothing के फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए भी विकल्प मौजूद होंगे. सेल में Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Moto G37 Power, Ai+ Nova 2 Power 5G और Ai+ Nova 2 Neo जैसे डिवाइस भी कम कीमत पर मिल सकते हैं... हालांकि, इन स्मार्टफोन की सही कीमत और डिस्काउंट की जानकारी सेल शुरू होने पर ही साफ होगी...

स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी नजर रखें

Loading Ad...

स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टवॉच खरीदने वालों को भी इस सेल में फायदा मिल सकता है... कंपनी की ओर से Boltt Ace स्मार्टवॉच पर कम कीमत का ऑफर मिलने के संकेत दिए गए हैं... इसके साथ ही लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी छूट मिलने की संभावना है...

यह भी पढ़ें

कुल मिलाकर, Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो दिवाली पर कम बजट में नया फोन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं.. खरीदारी करने से पहले अलग-अलग ऑफर्स और कीमतों की तुलना जरूर करें, ताकि आपको अपने बजट में सबसे अच्छा सौदा मिल सके...

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...