Advertisement

Loading Ad...

Jio, Airtel, Vi यूजर्स को बड़ा झटका! 15% तक महंगे हो सकते हैं प्रीपेड रिचार्ज

Recharge Plans: अगले कुछ महीनों में प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती हैं. अगर ऐसा होता हैं तो इसका सीधा असर करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर पड़ेगा खासकर उन लोगों पर जो रोजाना इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान इस्तेमाल करते हैं.

Image Source: Canva
Loading Ad...

Recharge Plans: अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, तो आने वाले समय में आपको पहले से ज्यादा खर्च पैसे करने पड़ सकते हैं.  मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनिया एक बार फिर अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे करने की तयारी में हैं.  माना जा रहा हैं कि अगले कुछ महीनों में प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती हैं. अगर ऐसा होता हैं तो इसका सीधा असर करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर पड़ेगा खासकर उन लोगों पर जो रोजाना इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान इस्तेमाल करते हैं. 

कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?

रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है.हालांकि अभी तक कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला अगले कुछ महीनों में लागू हो सकता है.
पिछले दो वर्षों में कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.  इस दौरान मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल लगातार बढ़ा है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि प्रति ग्राहक होने वाली औसत कमाई (ARPU) उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी.इसी वजह से अब कंपनियां अपनी कमाई बढ़ाने के लिए प्लान्स की कीमतों में बदलाव करना चाहती हैं.

Loading Ad...

Amazon पर CCTV कैमरों की बंपर सेल! CP Plus से Qubo तक टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट

Loading Ad...

किन यूजर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

अगर रिचार्ज प्लान महंगे होते हैं, तो सबसे ज्यादा असर प्रीपेड यूजर्स पर देखने को मिल सकता है. खासकर वे लोग जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं या अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई डेटा वाले प्लान लेते हैं, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
हालांकि यह भी माना जा रहा है कि सभी प्लान्स की कीमतें एक जैसी नहीं बढ़ेंगी। कंपनियां ऐसे प्लान्स पर ज्यादा फोकस कर सकती हैं, जिनमें ज्यादा डेटा दिया जाता है.

Loading Ad...

नई प्राइसिंग मॉडल ला सकती हैं कंपनियां

टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों का मानना है कि कंपनियां हर प्लान की कीमत बढ़ाने के बजाय नई प्राइसिंग रणनीति अपना सकती हैं. यानी जिन प्लान्स में ज्यादा डेटा मिलता है, उनकी कीमत ज्यादा बढ़ाई जा सकती है, जबकि कम डेटा वाले प्लान्स में बदलाव कम हो सकता है.
अगर ऐसा होता है, तो कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर इसका असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा. वहीं, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है.

आखिरी बार कब महंगे हुए थे रिचार्ज?

Loading Ad...

टेलीकॉम कंपनियों ने आखिरी बार साल 2024 में अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी. उसके बाद से अब तक प्लान्स की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. लेकिन इस दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या और डेटा की खपत दोनों में काफी इजाफा हुआ है. कंपनियों का मानना है कि बढ़ते खर्च और नेटवर्क में निवेश को देखते हुए अब रिचार्ज की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है.

यूजर्स क्या कर सकते हैं?

अगर आने वाले महीनों में रिचार्ज प्लान सचमुच महंगे होते हैं, तो जिन लोगों की लंबी वैलिडिटी वाला प्लान जल्द खत्म होने वाला है, उनके लिए पहले से रिचार्ज कराना फायदेमंद हो सकता है. इससे वे मौजूदा कीमत पर ही लंबी वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...