Advertisement

Loading Ad...

'माफियाओं का सफाया करना सबसे अच्छा लगता है', CM योगी ने पहली बार सार्वजनिक मंच से बताई अपनी सबसे बड़ा पसंदीदा काम

लखनऊ में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग त्रिवेणी के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश से माफियाओं का सफाया करना उन्हें सबसे अधिक पसंद है.उन्होंने लखनऊ में पुलिस की जमीन से अवैध कब्जा हटाने का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.

Image Source: UP Information Department (File Photo)
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिनों से चल रहे 'डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग त्रिवेणी' का सोमवार की शाम समापन हुआ. समापन समारोह में सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए क्रिएटर्स के सामने सीएम योगी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने सबसे पसंदीदा विषय साझा किया. सीएम ने कहा कि प्रदेश से मफ़ियाओं का सफाया करना ही उन्हें सबसे अधिक पसंद है. इस कार्यक्रम के जरिए साफतौर पर स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी मफ़ियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी.   

CM ने दिया लखनऊ में जमीन पर अवैध कब्जे का उदाहरण 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने एक उदाहरण साझा किया. उन्होंने बताया कि लखनऊ में पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण भूमि पर एक माफिया गिरोह ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. कानूनी कार्रवाई शुरू होते ही प्रशासन ने अगले दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया और बुलडोजर की मदद से कब्जा मुक्त कराया. बाद में उसी भूमि पर फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और माफिया तत्वों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट उदाहरण है.

Loading Ad...

CM योगी ने छोटे बच्चों का क्यों किया जिक्र?

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों के प्रति अपने विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कई भावुक अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी गांव, कस्बे या सार्वजनिक आयोजन में पहुंचते हैं, तो अनेक परिवार अपने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार उनके हाथों कराने की इच्छा लेकर आते हैं। यह अपनापन उन्हें हमेशा भावुक कर देता है. सीएम ने बताया कि बच्चों के साथ समय बिताना उन्हें बेहद पसंद है. उन्होंने कहा कि कई बार छोटे बच्चे अपने माता-पिता या अन्य परिजनों की गोद में असहज होकर रोते रहते हैं, लेकिन उनकी गोद में आते ही शांत हो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. उनके अनुसार यह बच्चों की स्वाभाविक निष्कपटता और भरोसे को दर्शाता है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चे वहीं सहज महसूस करते हैं, जहां उन्हें सुरक्षा और स्नेह का एहसास होता है. इसके बात उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समाज में सुरक्षित, स्वस्थ और सकारात्मक माहौल का होना आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार काम किया गया है, जिससे नई पीढ़ी के विकास को बेहतर अवसर मिल सकें.

बताते चलें कि डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग त्रिवेणी के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, माफिया के खिलाफ कार्रवाई और बच्चों के प्रति अपने स्नेह जैसे विषयों पर खुलकर बात की. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश में अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ सरकार की सख्त नीति आगे भी जारी रहेगी, वहीं नई पीढ़ी के लिए सुरक्षित और सकारात्मक माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...