'चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद...', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा-अभी से हिसाब-किताब लगने लगे
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चुनाव हुआ नहीं है और मंत्री पद बंटने लगे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा सपाई अभी से मंत्रिमंडल, बालू-मिट्टी का हिसाब-किताब लगाने लगे हैं.
Follow Us:
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी समय है और जनता का फैसला भी नहीं आया है, लेकिन सपा में अभी से मंत्री पद और विभाग बांटने के सपने देखे जाने लगे हैं.
चुनाव हुए नहीं, सपा में मंत्री पद बंटने लगे हैं: ओपी राजभर
राजभर ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सपा नेता इंद्रजीत सरोज अभी से बता रहे हैं कि 2027 में सपा की सरकार बनी तो उन्हें मंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा. उन्होंने सरोज के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वह पार्टी के बुरे दिनों के साथी रहे हैं तो बड़े मंत्री भी वही बनेंगे.
राजभर ने सरोज की जेसीबी, डंपर और बालू खनन को लेकर की गई टिप्पणी पर भी अखिलेश यादव को घेरा. उन्होंने सवाल किया कि चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन सपा में मंत्री कौन बनेगा और कार्यकर्ताओं को जेसीबी-डंपर लगाकर बालू-मिट्टी खोदने की छूट कैसे मिलेगी, इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है क्या?
ये भी पढ़ें: ‘बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे’, अखिलेश पर दयाशंकर सिंह का बड़ा हमला
सपा में मंत्री पद और बालू-मिट्टी का लगाया जा रहा हिसाब-किताब: ओपी राजभर
सुभासपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि ये चुनाव की तैयारी चल रही है या सरकार बनने से पहले ही मंत्री पद और बालू-मिट्टी का हिसाब-किताब लगाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कोई खाली कुर्सी नहीं है कि किसी ने चाहा और उस पर बैठ गया. पहले जनता की अदालत का फैसला आने देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें अखिलेश’... भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री अनिल राजभर का करारा जवाब
अरे अखिलेश जी!
आप तो कमाल करते ही हैं, आपकी पार्टी के नेता तो कमाल के साथ धमाल भी कर देते हैं। अब देखिए पहले आप आज़म ख़ान को गृह मंत्री बनाने का सपना देख रहे थे तो अब विधायक अभी से मंत्री बनने के सपने देखने लगे। ये
आपकी पार्टी के महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज अभी से बता दिए…Advertisement— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) September 22, 2026यह भी पढ़ें
राजभर ने पोस्ट के आखिर में अखिलेश से पूछा कि 2027 के लिए और किस-किस नेता को कौन-कौन सा विभाग सपने में बांट रखा है. उन्होंने तंज किया कि चच्चू भी अपने विभाग का इंतजार कर रहे हैं. सपने में ही सही, लेकिन बता दीजिए कि पीडब्ल्यूडी देंगे या सिंचाई, ताकि नींद अच्छी आए.