जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे’, अखिलेश पर दयाशंकर सिंह का बड़ा हमला

CM Yogi: लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को खंडित किए जाने और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने पलटवार किया है.

Author
22 Sep 2026
( Updated: 22 Sep 2026
09:42 AM )
‘बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे’, अखिलेश पर दयाशंकर सिंह का बड़ा हमला
Image Source: UP Information department
Advertisement

UP: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने तीखा हमला किया है. उन्होंने अखिलेश यादव को पूरी तरह बौखलाया हुआ बताते हुए कहा कि मीडिया के सवालों का जवाब देने के बजाय पत्रकारों की जाति पूछना उनकी बौखलाहट को दिखाता है.. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़े जाने के मुद्दे पर भी दयाशंकर सिंह ने सपा के पुराने शासनकाल याद दिलाते हुए गंभीर आरोप लगाए.

अंबेडकर की मूर्तियों के मुद्दे पर सपा पर हमला

प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां तोड़े जाने का मुद्दा उठाए जाने पर दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा अपने शासनकाल में बाबा साहब का लगातार अपमान करती रही है. दयाशंकर सिंह के मुताबिक, लखनऊ के अंबेडकर मैदान में स्थापित मूर्ति को भी सपाइयों ने खंडित करने का काम किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान बाबा साहब के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया.

Advertisement

पत्रकारों की जाति पूछने पर अखिलेश पर निशाना

दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में उनकी जाति पूछने के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव को घेरा. उन्होंने कहा कि जब मीडिया सपा शासनकाल में अपराध और बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण दिए जाने को लेकर सवाल करती है, तो पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी जाति पूछी जाने लगती है.

योगी सरकार की संवेदनशील पहल: दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेगा आर्थिक संबल, विवाह प्रोत्साहन योजना से बनेंगे आत्मनिर्भर

‘अपराधियों को संरक्षण’ के आरोप

Advertisement

मंत्री दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर मीडिया सवाल उठाती है तो अखिलेश यादव बौखलाहट में पत्रकारों की जाति पूछने लगते हैं. इस तरह का व्यवहार अखिलेश यादव की राजनीतिक बौखलाहट को सामने लाता है.

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी बोला हमला

वहीं योगी सरकार में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. सपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने 2012 से 2017 के बीच रहे सपा शासन को भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सपा शासन में लोगों के बीच सुरक्षा का अभाव था और कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं थी.

सपा शासन में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Advertisement

यह भी पढ़ें

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. उनके कार्यकाल में यूपी में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक थी. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों में खुद को सुरक्षित महसूस करने की स्थिति नहीं थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें