जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जनता PG कॉलेज पतला का बदला नाम, अब चौधरी अजीत सिंह जनता PG कॉलेज होगी नई पहचान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की हरी झंडी

UP में महापुरुषों के सम्मान और युवा पीढ़ी को उनके योगदान से जोड़ने की दिशा में सरकार बड़ी पहल कर रही है. इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने जनता PG कॉलेज पतला का नाम चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज करने की सहमति दे दी है.

Author
22 Sep 2026
( Updated: 22 Sep 2026
10:43 AM )
जनता PG कॉलेज पतला का बदला नाम, अब चौधरी अजीत सिंह जनता PG कॉलेज होगी नई पहचान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की हरी झंडी
Image Source-FB/ Chaudhary Ajit Singh Memorial (File)
Advertisement

उत्तर प्रदेश में महापुरुषों के सम्मान और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज' किए जाने का निर्णय लिया गया है. 

चौधरी अजीत सिंह के नाम पर रखा गया जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही महापुरुषों के गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. इसी क्रम में गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने का निर्णय लिया गया है. 

Advertisement

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था. विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है. जल्द ही शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी हरी झंडी

उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का प्रदेश और देश के सामाजिक, शैक्षिक तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनका नाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थानों का जुड़ाव विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Advertisement

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक बनाने के साथ ही उनके गौरव और पहचान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेें: भारत के समंदर में मिला ‘गैस का खजाना’! ONGC की बड़ी खोज से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, जानिए कहां मिली कामयाबी

यह भी पढ़ें

UP में महापुरुषों के सम्मान और युवा पीढ़ी को उनके योगदान से जोड़ने की दिशा में सरकार बड़ी पहल कर रही है. इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने जनता PG कॉलेज पतला का नाम चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज करने की सहमति दे दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें