जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी हमला… जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल, आमने-सामने आए हिंदू-मुस्लिम

झारखंड के जामताड़ा में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी का Video वायरल होने के बाद बवाल मच गया. अफरोज आलम की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया.

Author
23 Aug 2026
( Updated: 23 Aug 2026
05:12 PM )
तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी हमला… जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल, आमने-सामने आए हिंदू-मुस्लिम
Image Source- IANS
Advertisement

झारखंड के जामताड़ा में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया. जब धार्मिक टिप्पणी को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए. यहां थानारडीह गांव में भूदेव महतो नाम के शख्स के घर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने हमला बोल दिया. लोगों ने यहां जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया. 

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा. इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है. मामले की शुरुआत 21 अगस्त को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा साप्ताहिक हटिया में धार्मिक टिप्पणी से जुड़े एक कथित वीडियो के वायरल होने से हुई.

हिंदू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Advertisement

आरोप है कि अफरोज आलम नाम के शख्स ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हिंदू संगठनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अफरोज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस को जानकारी मिली कि थानारडीह निवासी भूदेव महतो ने भी वायरल वीडियो को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की है. आरोप है कि उसने मुस्लिम धर्म पर टिप्पणी की थी. इसी के बाद शनिवार रात बड़ी संख्या में लोग उसके घर के पास जुट गए. आरोप है कि भीड़ ने घर को घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की. 
ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि हमले से पहले आरोपियों ने बिजली भी काट दी थी. भूदेव महतो के परिवार का कहना है कि 8-10 गुंडे घर के अंदर घुसे और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बंदूक के दम पर लूटपाट की कोशिश भी की और 50 कैश के साथ गहने ले गए. जाते-जाते बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी. 

घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भूदेव महतो को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान भीड़ की ओर से पुलिस के साथ धक्का-मुक्की किए जाने और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की सूचना है. हालात बिगड़ते देख देवघर और दुमका से अतिरिक्त आईआरबी बल मंगाया गया. पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया. तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

तनाव के बाद शांति समिति की बैठक 

Advertisement

इस घटना के बाद कर्माटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में दोनों समुदायों के लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सभी लोगों ने शनिवार रात हुई घटना की निंदा की. एसडीपीओ वसीम रजा ने कहा कि धार्मिक टिप्पणी से जुड़े दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर भूदेव महतो को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- पहले आंखों में मिर्ची झोंकी फिर ईंट-डंडों से वार… बाइक सीज करने पर दिल्ली में पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा

उन्होंने साफ किया कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें